एक्सप्लोरर

 Kolkata Dengue Update: कोलकाता दुर्गा पूजा से पहले डेंगू की दहशत, 72 घंटों में 5 संक्रमितों की हुई मौत

कोलकाता में डेंगू के मामले दहशत फैला रहे हैं. पिछले दो दिनों में यहां चार डेंगू संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि खुले नाले और कूड़े के ढेर की वजह से स्थिति खराब हुई है.

 Kolkata Dengue Update: कोलकाता में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इसी के साथ शहर में डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. गौरतलब है कि कोलकाता में मंगलवार को डेंगू से दो और मरीजों की मौत हो गई. इसी के साथ पिछले दो दिनों में वेक्टर जनित बीमारी से मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में डेंगू के ताजा मामलों की संख्या 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है और पहली बार 1 हजार 375 मामले दर्ज किए गए हैं.

बीते 24 घंटों में कोलकाता में डेंगू से दो मरीजों की हुई मौत
बता दें कि बीते 24 घंटों में कोलकाता में डेंगू से मरने वाले दो मरीजों में से एक ढाकुरिया की 65 वर्षीय महिला थी और दूसरी मरीज हरिदेवपुर की 90 वर्षीय महिला थी. वहीं इससे पहले सोमवार को शहर के दो अस्पतालों में साल्ट लेक के पांच वर्षीय बच्चे और जॉयनगर की 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी. रविवार को शहर के एक अस्पताल में हावड़ा निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी.

डेंगू के बढ़ते मामलों पर अधिकारियों ने क्या कहा?
वहीं अधिकारी के मुताबिक, खुले नाले, खुले कूड़े के ढेर और टॉली के नाले के किनारे जमा कचरे के कारण स्थिति बिगड़ गई है. स्थानीय पार्षद रत्ना सूर ने कुछ स्थानीय लोगों पर घर पर पानी जमा होने देने का आरोप भी लगाया है. साथ ही कहा है कि ये लोग नागरिक कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग भी नहीं कर रहे हैं. वहीं एक मृतक के बेटे बिमल चक्रवर्ती ने कोलकाता नगर निगम की ओर से निष्क्रियता का आरोप लगाया है.

डेंगू बुखार के क्या है लक्षण

तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, भूख की कमी, उल्टी, डायरिया, आंखों में दर्द, थकान, सुस्ती, घुटने का दर्द, शरीर में लाल धब्बे, नाक से खून ये सब डेंगू के लक्षण हैं. इन लक्षणों के दिखाई देने पर फौरन डॉक्टर के पास जाएं और प्लेटलेट्स काउंट चेक कराएं. डेंगू के लक्षण आम तौर पर संक्रमण के चार से छह दिनों बाद शुरू होकर 10 दिनों तक रह सकते हैं. ध्यान रहे कि डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन बिल्कुल न करें.

डेंगू से कैसे कर सकते हैं बचाव

  • अपने आस-पास या घरों में पानी जमा न होने दें.
  • कूलर का पानी बार-बार बदलते रहें और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव भी करें.
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना ना भूलें.
  • बुखार ज्यादा है दो से तीन दिन हो गए हैं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए जाएं.
  • डॉक्टर की सलाह के बिना किसी दवा का सेवन न करें.
  • शरीर में पानी का कमी ना हो इसके लिए लिक्विड का सेवन बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें

Durga Puja 2022: कोलकाता में पहली बार बनाया गया Pet Friendly दुर्गा पूजा पंडाल, पुलिस के चार कुत्ते बने चीफ गेस्ट

Kolkata: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में भारी बारिश का अनुमान, आयोजकों ने कसी कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget