एक्सप्लोरर

BBC Documentary: कोलकाता की यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान गुल हुई बिजली

BBC Documentry Row: डॉक्यूमेंट्री को विश्वविद्यालय परिसर के भीतर बैडमिंटन कोर्ट में दिखाया गया था और इस कार्यक्रम का आयोजन सीपीआई-एम के छात्रों के विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था.

BBC Documentry Row in Kolkata University: कोलकाता में शुक्रवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग की. हालांकि बीच में बिजली भी चली गई थी. बाद में सप्लाई चालू की गई. अचानक बिजली कटौती से स्क्रीनिंग बंद हो गई थी. बिजली कटौती की वजह पूछने के लिए छात्र विश्वविद्यालय के डीन के कार्यालय के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में भी छात्र संघ आइसा ने स्क्रीनिंग रखी थी. यहां क्यूमेंट्री देखने के लिए करीब 100 छात्र शामिल हुए थे. वहीं, शिक्षकों ने भी डॉक्यूमेंट्री देखी. 

डॉक्यूमेंट्री को विश्वविद्यालय परिसर के भीतर बैडमिंटन कोर्ट में दिखाया गया था और इस कार्यक्रम का आयोजन सीपीआई-एम के छात्रों के विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा किया गया था. पता चला है कि शुक्रवार दोपहर बाद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में स्क्रीनिंग शुरू हुई. हालांकि, स्क्रीनिंग शुरू होने के करीब 30 मिनट के बाद अचानक बिजली कनेक्शन काट दिया गया, जिससे स्क्रीनिंग बंद हो गई.

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कही ये बात

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद जानबूझकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा बिजली कनेक्शन काट दिया गया था. इस घटनाक्रम के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिसर के भीतर विरोध प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव मयूख विश्वास ने कहा कि पीयू की घटना से साबित होता है कि छात्र विरोधी रवैए के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक ही रास्ते पर चल रहे हैं.

बिस्वास ने कहा, "दिल्ली पुलिस के निर्देशों के बाद नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में बिजली कनेक्शन काट दिया गया. प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के मामले में भी यही हुआ." उन्होंने दावा किया कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में पीयू के अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए पहले ही सूचित कर दिया गया था. बिस्वास ने कहा, "प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय राज्य सरकार का विश्वविद्यालय है और इसलिए यह नहीं माना जा सकता कि राज्य सरकार की अनुमति के बिना बिजली काटी गई." जब तक रिपोर्ट दर्ज की गई थी, तब तक इस गिनती पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. गुरुवार शाम को जादवपुर विश्वविद्यालय में उसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई, जो बिना किसी बाधा के चली.

ये भी पढ़ें-

Kolkata Shopping Markets: सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर हैं कोलकाता के ये 4 मार्केट, साड़ी से जींस तक मिलेगी हर वैरायटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget