एक्सप्लोरर

Indore Helmet Rules: इंदौर में दोपहिया चालकों और सवारियों के लिए हेलमेट पहनना हुआ अनिवार्य, नियम ना मानने वालों पर होगी ये कार्रवाई

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अब दोपहिया वाहन चालकों सहित पीछे बैठने वाली सवारियों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा. ऐसा न करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी.

Indore News: इंदौर में अब दोपहिया चलाने वालों और पीछे बैठने वाली सवारियों के लिए अनिवार्य हेलमेट नियम लागू होने जा रहा है. दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश के बाद, इंदौर ट्रैफिक पुलिस गुरुवार यानी आज से दोपहिया ड्राइवर्स सहित पीछे बैठने वालों के लिए अनिवार्य हेलमेट नियम लागू करने के तहत अभियान शुरू करने जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि दोपहिया सवारों और पीछे की सवारी करने वालों के लिए अनिवार्य हेलमेट नियम के अनुपालन की जांच के लिए बिजी सड़कों पर अलग-अलग टीमों का गठन और तैनाती की जाएगी.

सरकारी और निजी कार्यालयों को लिखे जा रहे पत्र
अधिकारियों ने सभी सरकारी और निजी कार्यालयों के प्रमुखों को अपने सभी संबंधित कर्मचारियों को हेलमेट पहनने का निर्देश देने के लिए पत्र लिखना भी शुरू कर दिया है. निर्देश का पालन नहीं करने वालों की एंट्री बैन कर दी जाएगी. एडीसीपी (ट्रैफिक) अनिल पाटीदार ने कहा, "हमने दोपहिया वाहन पर अपने माता-पिता के साथ आने वाले अपने छात्रों और कर्मचारियों के लिए हेलमेट नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के साथ बातचीत करनी शुरू कर दी है.

पेट्रोल पंपों को पोस्टर और बैनर लगाने के निर्देश
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों को पोस्टर और बैनर लगाने का भी निर्देश दिया गया है, जिसमें दोपहिया सवारों को हेलमेट पहनने के लिए कहा गया है. एडीसीपी पाटीदार ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग टीमों का गठन किया है और उन हिस्सों की पहचान करना शुरू कर दिया है जहां औचक जांच की जाएगी और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पीछे बैठने वाले भी शामिल हैं.

निर्देश का पालन न करने वालों पर क्या होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा, "एक कानून के तहत दोपहिया सवारों के लिए और पीछे बैठने वाली सवारियों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है. निर्देश का पालन न करने वालों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके ड्राइविंग लाइसेंस को तीन महीने की अवधि के लिए भी निलंबित किया जा सकता है." आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले नौ महीनों में मुश्किल से करीब 300 चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर पकड़ा गया है और उन पर जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने कहा कि हालांकि, रेड लाइट जंप और नशे में गाड़ी चलाने जैसे अन्य उल्लंघनों के लिए पकड़े गए लोगों की तुलना में यह संख्या बहुत कम है.

ये भी पढ़ें
Indore Amazing Places: इंदौर की इन खूबसूरत जगहों को नहीं देखा तो क्या देखा, दिवाली की छुट्टियों पर कर सकते हैं घूमने का प्लान

Indore News: इंदौर से जबलपुर- ग्वालियर के लिए हवाई सेवा शुरू, CM शिवराज ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर की ये घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget