एक्सप्लोरर

Indore: नोट बैन का दिख रहा असर, पेट्रोल पम्प पर लगीं लाइनें, 100 रुपये के तेल का भुगतान 2000 के नोट से

2000 Rupees Note Ban: इंदौर पेट्रोल-पम्प डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि ईंधन भरवाने के भुगतान के लिए ग्राहकों की ओर से हमें 2000 के नोट दिए जा रहे हैं. भले ही तेल 100 का भरवाएं या 200 का.

2000 Rupees Note: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा के तीन दिन के भीतर इंदौर के पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों की ओर से इस मूल्य वर्ग के नोटों में भुगतान कम से कम पांच गुना बढ़ गया है. पेट्रोल पम्प संचालकों के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

इंदौर पेट्रोल-पम्प डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वासु ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, पेट्रोल पम्प पर ईंधन भरवाने के भुगतान के लिए ग्राहकों की ओर से हमें दिए जाने वाले 2,000 रुपये के नोटों की आवक हालांकि पहले के मुकाबले कम से कम पांच गुना बढ़ गई है. लेकिन यह हमारे लिए किसी चिंता का सवब नहीं है ,क्योंकि बैंकों में इन नोटों को आसानी से बदला जा सकता है.

वासु ने बताया कि इंदौर जिले में 275 पेट्रोल पम्प हैं

वासु ने बताया कि कुछ ग्राहक ऐसे भी हैं जो अपने दोपहिया वाहन में केवल 100 रुपये का ईंधन भरवाने के बदले पेट्रोल पम्प संचालकों को 2,000 रुपये के नोट से भुगतान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'चूंकि इन दिनों ज्यादातर ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जाता है, इसलिए पेट्रोल पम्पों पर खुल्ले पैसों की खास समस्या नहीं है.

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये का नोट चलन से वापस लेने की घोषणा 19 मई को की थी. 30 सितंबर, 2023 तक इसे बैंकों में जमा कराना होगा. 2016 में नोटबंदी के बाद इस नोट को पेश किया गया था. इसे चलन से हटाने का कारण नकली करेंसी, डैमेज करेंसी और यूज की कमी है. वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने बताया है कि क्यों इसे चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया है

क्यों चलन से बाहर किए जा रहे 2000 रुपये के नोट 

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा कि डिजिटल लेनदेन के बढ़ने से 2000 रुपये के नोट का उपयोग कम हुआ है. इसे 2016 के दौरान पेश किया गया था तब इसका ज्यादा उपयोग था, लेकिन अब इसका चलन बाजार में कम हुआ है. उन्होंने कहा ​इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन के प्रसार को ध्यान में रखते हुए अब उच्च मूल्यवर्ग के नोट रखने की आवश्यकता नहीं है. 

यह भी पढ़ें: '2000 का नोट लेने से मना नहीं कर सकते दुकानदार, अगर किया तो...', RBI गवर्नर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget