एक्सप्लोरर

Secunderabad: होटल में लगी आग और धुंए के बीच बेबस थी जिंदगियां, स्थानीय लोगों और पुलिस ने जान दांव पर लगाकर कई को बचाया

Secunderabad hotel fire: सिकंदराबाद के होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस दिल दहला देने वाली घटना में स्थानीय लोगों ने कई जिंदगियां बचाने में पुलिस की मदद की.

Secunderabad Hotel Fire: हैदराबाद के सिकंदराबाद (Secunderabad)  में सोमवार को एक होटल में भीषण आग लग गई थी. इस दर्दनाक घटना में आठ लोगों की मौत हो गई लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कई जिंदगियां भी बचाई. मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में मार्केट पुलिस थाने के एक कॉन्स्टेबल राकेश भी थे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद लेकर बिना एक पल गंवाए भीषण गर्मी और धुएं के बीच घुसकर चार लोगों की जिंदगी बचाने में कामयाबी हासिल की थी.

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान ने की पूरी मदद
कॉन्स्टेबल राकेश ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने मौके पर फंसे हुए कुछ लोगों को पास की इमारत में आने के लिए कहा जो कि होटल से सटी हुई है. उन्होंने कहा कि धुंआ काफी ज्यादा था और लोग मुश्किल से दिखाई दे रहे थे. वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने भी आगे बढ़कर होटल में बचाव अभियान में पूरी मदद की और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

इस दौरान कई स्थानीय लोग खुद की जान की परवाह न करते हुए इमारत के अंदर गए और हवा के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिए खिड़कियां भी तोड़ी. इन लोगों ने इमारत से निकाले गए घायलों को एम्बुलेंस तक भी पहुंचाया ताकि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके.

होटल में ठहरे लोग खिड़कियों से लगे पाइप के सहारे नीचे उतरे
हादसा इतना भयानक था कि खुद को बचाने के लिए होटल में ठहरे कुछ लोग खिड़कियों से लगे पाइप के सहारे नीचे उतरे. वहीं कुछ को बचावकर्मियों द्वारा रेस्क्यू किया गया. वहीं एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक घटना के बाद राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने पुलिस अधिकारियों के साथ होटल का दौरा भी किया था.

बता दें कि दर्दनाक घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हुई है. आग कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में लगी थी उसके बाद ये ऊप स्थित होटल तक फैल गई थी.

ये भी पढ़ें

Bishop PC Singh: EOW ने किया पी सी सिंह को गिरफ्तार, 174 बैंक खातों के साथ हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Khandwa Road Accident: खंडवा से इंदौर आ रही यात्री बस भूतिया नदी में गिरी, 2 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget