एक्सप्लोरर

Hyderabad News: हैदराबाद में प्राइवेट पूल में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत, परिजनों ने मैनेजमेंट पर लगाया लापरवाही का आरोप

हैदराबाद में एक इंजीनियरिंग छात्र की पूल में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मृतक के परिजनों ने पूल मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

Hyderabad News: हैदराबाद मे एक दर्दनाक हादसे में एक इंजीनियरिंग छात्र की रविवार को शहर के एक निजी स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. वहीं युवक की मौत से सदमाग्रस्त परिवार ने पूल मैनजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

युवक की अस्पताल में पहुंचने से पहले हुई मौत
पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय मृतक, सैयद समीउद्दीन जहांनुमा का रहने वाला था. वह एक स्थानीय मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए सुबह से दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था. बाद में वह चंद्रयानगुट्टा में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल में चला गया. समीउद्दीन के भाई सैयद अहमदुद्दीन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इसी दौरान युवक पूल में डूब गया था. उसे एक वर्कर ने अन्य लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकाला था. इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पीड़ित परिवार ने पूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
अहमदुद्दीन ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर और पूल प्रबंधन की ओर से हुई लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हुई है. परिवार ने प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पूल को जब्त करने की भी मांग की है. वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर चंद्रयानगुट्टा पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 (संदिग्ध मौत) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें

Hyderabad Crime News: बालापुर में चार दोस्तों ने चलती कार में की युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस

Traffic Advisory: 'तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस' कार्यक्रम के लिए हैदराबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज इन सड़कों पर जाने से बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget