एक्सप्लोरर

Video: इस 'थार' में गोलियों से छलनी कर दिए गए थे Sidhu Moose Wala, रीस्टोर करने से पहले सामने आया वीडियो

Siddhu Moose Wala Thar Video: लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनी हुई थार गाडी की मरम्मत की जा रही है. इसकी खबर महक कपूर नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने अपनी एक वीडियो से दी है.

Siddhu Moosewala Thar Car: सिद्धू मूसे वाला के मर्डर की चर्चा काफी समय तक चली थी. हर दिन उसके मर्डर के नए अपडेट आते रहे. हाल ही में एबीपी के साथ लॉरेंस बिश्नोई के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू ने सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस को फिर चर्चा का विषय बना दिया है. इस मर्डर की एक तस्वीर ने लोगों के दिमाग पर काफी प्रभाव छोड़ा था. वो तस्वीर थी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की गोलियों से भूनी हुई थार गाड़ी की. एक साल बाद अब इस गाड़ी की फिर से मरम्मत (Sidhu Moosewala Car Restore) की जा रही है.

गाड़ी के शीशे नहीं बदले जायेंगे 

गाड़ी के रिस्टोर होने की खबर महक कपूर नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने अपनी एक वीडियो से दी है. वीडियो में वो सिद्धू मूसेवाला की थार (Thar) गाड़ी के बगल में खड़ी है. कार की हालत काफी ख़राब है. जगह जगह गन शॉट्स देखे जा सकते है.  महक कपूर ने बताया कि गाड़ी के रेडियेटर को पूरा बदला जाएगा. वही गाड़ी के बोनेट और इंटीरियर (Interior) को ठीक किया जाना है. गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में उनकी गाड़ी पर धुआंधार गोली चलायी गयी थी. इससे गाड़ी के शीशे टूट गए थे.

महक कपूर ने बताया कि गाड़ी के साईड के शीशे बदले जा चुके है. इसके अलावा शीशों पर सिद्धू मूसे वाला की मौत के न्याय मांगने वाले ग्राफ़िक्स भी पेंट किये जाने है. उन्होंने आगे बताया की सिद्धू की थार गाड़ी के आगे और पीछे वाले शीशे नहीं बदले जायेंगे. ये सिद्धू मूसेवाला के पिता का फ़ैसला है. उन शीशों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते है. इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर महक कपूर ने बताया की गाड़ी में अभी भी काफी चीज़ों की मरम्मत होनी रहती है. वो जल्द ही गाड़ी को पूरी तरह ठीक कर वीडियो शेयर करेगी.

सिद्धू मूसेवाला पर चलाई अंधाधुंध गोलियां

लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या बीते साल के मई महीने की 29 तारीख को हुआ था. मर्डर करने के लिए मूसेवाला की थार में टोयोटा कोरोला कार टकराई गई थी. टक्कर लगने पर थार रुक गयी. गाड़ी के रुकते ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेन्स बिशनोई के भेजे शूटर्स ने सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पंजाब पुलिस (Punjab Police) मामले में अब तक दर्जन भर लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है. हालांकि, अब तक सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को पकड़ा नहीं जा सका है. 

ये भी पढ़ें -

Earthquake in Chandigarh: चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, बोले- 'पंखा भी हिला और बेड भी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget