एक्सप्लोरर

Chandigarh: चंडीगढ़ समेत पंजाब के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 27 जनवरी को 400 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे CM मान

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान आम आदमी क्लीनिक यानी मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे. इस उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल.

Punjab Aam Aadmi Clinics: पंजाब के लोगों को मुफ्त और उच्च श्रेणी का इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) 27 जनवरी को 400 आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) लोगों को समर्पित करेंगे. इससे पहले उन्होंने 15 अगस्त को पहले चरण में बने 100 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया था. अब 400 नए क्लीनिकों के पूरा होने के बाद पंजाब में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 500 हो जाएगी.

वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम 27 जनवरी को अमृतसर में होगा. मुख्यमंत्री क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे, जबकि आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है
चीमा ने मीडिया से कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक साल के भीतर ही, पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है. चुनाव से पहले केजरीवाल ने पंजाब की जनता को गारंटी दी थी कि अगर सरकार बनी तो पंजाब में मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अब हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सभी वादों को पूरा कर रहे हैं और राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं."

पंजाब के लोग उठा रहे हैं आम आदमी क्लीनिक से लाभ
बलबीर सिंह ने आम आदमी क्लीनिक की सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग आम आदमी क्लीनिक का लाभ उठा चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लोगों की नि:शुल्क जांच की जा चुकी है. साथ ही लोगों को दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं. उन्होंने कहा कि आप सरकार की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के लोगों को राज्य में मुफ्त शिक्षा और बेहतरीन इलाज मिले.

मंत्री ने कहा, "जब आम लोगों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां और मुफ्त स्वास्थ्य जांच मिलेगी, तो उनका काफी पैसा बचेगा. वे इस पैसे का इस्तेमाल अपनी दैनिक जरूरतों के लिए करेंगे. इससे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा. आम आदमी और समाज सही मायनों में तरक्की करेगा."

ये भी  पढ़ें: Punjab: बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को पंजाबी सिनेमा से जोड़ने की तैयारी, CM भगवंत मान ने फिल्म सिटी बनाने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget