एक्सप्लोरर

Zomato: जोमाटो लेकर आया नई सुविधा, बड़े ऑर्डर करना हो जाएगा आसान 

Large Order Fleet: जोमाटो सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि अब आप पार्टी और इवेंट आसानी से कर सकते हैं. यह लार्ज ऑर्डर फ्लीट एक साथ 50 लोगों का खाना डिलीवर कर सकेगा. 

Large Order Fleet: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) ने मंगलवार को कस्टमर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. इस नई सुविधा से बड़े ऑर्डर करना और उसकी डिलीवरी बहुत आसान जाएगी. कंपनी ने इसे लार्ज ऑर्डर फ्लीट (Large Order Fleet) का नाम दिया है. इस फ्लीट की मदद से अब आप 50 आदमियों का खाना एक साथ मंगा सकेंगे. इससे जोमाटो को पार्टी और इवेंट जैसे सेगमेंट में भी डिलीवरी करने का मौका मिल सकेगा. 

दीपिंदर गोयल ने लॉन्च किया लार्ज ऑर्डर फ्लीट 

जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सर्विस की लॉन्चिंग की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हम देश का पहला लार्ज ऑर्डर फ्लीट लॉन्च करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं. इससे आपको पार्टियां और इवेंट्स करने में आसानी होगी. इस फ्लीट में सारी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी और 50 लोगों का खाना एक साथ ले जा सकेंगी.

बड़े ऑर्डर करने वाले कस्टमर थे असंतुष्ट 

दीपिंदर गोयल ने बताया कि फिलहाल ऐसे बड़े ऑर्डर डिलीवर करने में लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही इन आर्डर की डिलीवरी हमारे लिए भी मुसीबत का सबब बन जाती थी. बड़े ऑर्डर आने पर कंपनी को कई सारे डिलीवरी पार्टनर का इस्तेमाल करना पड़ता था. इससे कस्टमर असंतुष्ट रहते थे. उन्हें खाने-पीने के सामान थोड़े-थोड़े करके मिलते थे. दीपिंदर गोयल ने कहा कि हमें यह परेशानियां समझते हुए लार्ज ऑर्डर फ्लीट शुरू की है. इसकी मादद से हम सर्विस क्वालिटी बेहतर कर सकेंगे.

कूलिंग कंपार्टमेंट और हॉट बॉक्स भी जोड़े जाएंगे 

जोमाटो सीईओ गोयल ने कहा कि इन बड़े इलेक्ट्रिक वाहनों से डिलीवरी करने से जोमाटो को भी बहुत आसानी होगी. हमारा एक ही डिलीवरी पार्टनर बड़े ऑर्डर ले जाने में लगेगा. यह वेहिकल कस्टमर से आने वाले सुझावों के हिसाब से रीडिजाइन भी किए जा सकेंगे. इसमें कूलिंग कंपार्टमेंट और हॉट बॉक्स भी जोड़े जा रहे हैं. इससे लोगों को एकदम ताजा खाना मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें 

Fake Loan Apps: फर्जी लोन एप की पहचान कैसे करें, यहां जानिए जरूरी टिप्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget