एक्सप्लोरर

Deepinder Goyal: जोमाटो के मालिक दीपिंदर गोयल ने खरीदी 6.5 करोड़ रुपये की Bentley, लग्जरी कारों के हैं शौकीन

Zomato CEO: दीपिंदर गोयल हाल ही में अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए थे. उनकी नेट वर्थ 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास फरारी, पॉर्श, एस्टन मार्टिन और लैम्बोर्गिनी की लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

Zomato CEO: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) कारों के शौकीन हैं. अब उन्होंने अपने कारों के बेड़े में दुनियाभर में लोकप्रिय बेंटली कॉन्टिनेंटल जीटी (Bentley Continental GT) को जोड़ा है. इसकी कीमत 6.5 करोड़ रुपये है. हाल ही में दीपिंदर गोयल भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए थे. उनकी नेट वर्थ 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. 

कई लग्जरी कारों का है कलेक्शन उनके पास 

जोमाटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल के पास बेंटली से पहले फरारी रोमा (Ferrari Roma), पॉर्श 911 टर्बो एस (Porsche 911 Turbo S), एस्टन मार्टिन डीबी 12 (Aston Martin DB12) और लैम्बोर्गिनी यूरस (Lamborghini Urus) जैसी लग्जरी गाड़ियां थीं. वह अपनी मोनाको यलो रंग की नई कार बेंटली से दिल्ली की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिए हैं. इस कार में 6 लीटर डब्ल्यू12 12 सिलिंडर इंजन होता है. इसे बेंटली का दूसरा सबसे मजबूत इंजन माना जाता है. यह 641 bhp की पावर और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है. कार में 8 स्पीड का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मौजूद है, जो इसे 0 से 100 किमी की रफ्तार सिर्फ 3.5 सेकेंड में हासिल करवा देता है. इसकी टॉप स्पीड 315 किमी प्रति घंटा है. 

जोमाटो के साथ ही दीपिंदर गोयल की संपत्ति भी बढ़ी 

दीपिंदर गोयल के लिए साल 2024 शानदार रहा है. पिछले साल से जोमाटो का स्टॉक 300 फीसदी उछल चुका है. जोमाटो का मार्केट कैप 1.8 ट्रिलियन रुपये हो चुका है. दीपिंदर गोयल के पास जोमाटो की 4.24 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके चलते दीपिंदर गोयल की नेट वर्थ में भी जबरदस्त उछाल आया है. उन्हें भारत का सबसे धनी प्रोफेशनल मैनेजर भी माना जाता है. वह भारत के लोकप्रिय टीवी शो शार्क टैंक इंडिया के जज भी रहे हैं. 

खरीद चुके हैं दिल्ली में करोड़ों रुपये की जमीनें 

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिंदर गोयल और जोमाटो की सफलता में बड़ा रोल ब्लिंकिट (Blinkit) का है. इसे साल 2022 में 4,763 करोड़ रुपये में खरीदा था. ब्लिंकिट को अब जोमाटो से भी बड़ी कंपनी माना जाने लगा है. खुद दीपिंदर गोयल भी इस बात को स्वीकारते हैं. उन्होंने 2008 में फूडीबे (Foodiebay) की लॉन्चिंग के बाद से लेकर अब तक सफलता का लंबा सफर तय कर लिया है. दीपिंदर गोयल ने हाल ही में करोड़ों रुपये की जमीनें भी खरीदी थीं. उन्होंने मेक्सिकन कारोबारी ग्रेसिया मुनोज (Grecia Munoz) से शादी की है.

ये भी पढ़ें 

Lifetime Guarantee: भारतीय कंपनियों में शुरू हुई वारंटी वॉर, कस्टमर को लुभाने का नया तरीका अपनाया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget