एक्सप्लोरर

Tax Saver Life Insurance: इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से मिलती है टैक्‍स में छूट, जानिए क्या है नियम 

Tax Benefit: अगर आप भी सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी यानी एक मुश्‍त प्रीमियम देने वाली पॉलिसी खरीदना चाहते हैं तो टैक्‍स बचत से जुड़े कुछ नियम जान लेना जरूरी है.

Life Insurance Premium Tax Benefit : अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) यानी एलआईसी की किसी पॉलिसी में निवेश करने का प्लान बना रहे है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. जीवन बीमा पॉलिसी से आपको टैक्‍स में छूट मिलती है. जीवन बीमा के कुछ प्लान ऐसे हैं जिनमें निवेश करने के साथ-साथ आपको पारिवारिक सुरक्षा और टैक्‍स बचत करने में मदद मिलती हैं.

टैक्‍स बचत में मिलेगी राहत 
कुछ निवेशक जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान सालाना आधार पर करते हैं. कुछ निवेशक प्रीमियम को इसे एकमुश्‍त चुकाने में विश्वास करते हैं. अगर आप भी सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी यानी एक मुश्‍त प्रीमियम देने वाली पॉलिसी खरीदना चाहते हैं, तो टैक्‍स बचत से जुड़े कुछ नियम आपको जान लेना चाहिए. 

मिलेगी इनकम टेक्स में छूट
आपको बता दें कि आयकर कानून की धारा 80-सी (Section 80-C of the Income Tax Act) के तहत सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी पर भी 1.5 लाख रुपये तक प्रीमियम पर टैक्‍स छूट मिलती है. इतना ही नहीं 1 अप्रैल, 2012 के बाद जारी सिंगल प्रीमियम वाली जीवन बीमा पॉलिसी की मेच्‍योरिटी (बोनस सहित) पर मिलने वाली राशि भी टैक्‍स फ्री होती है. जरूरी है कि आपका सालाना प्रीमियम आपकी पॉलिसी के सम एश्‍योर्ड राशि का 10 फीसदी से ज्‍यादा नहीं होना चाहिए.

इतना कटेगा टैक्‍स
अगर किसी मामले में सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी का सालाना प्रीमियम 10 फीसदी से ज्‍यादा है, तो उन्‍हें पॉलिसी की मेच्‍योरिटी राशि पर टैक्‍स चुकाना पड़ता है. संबंधित बीमा कंपनी आयकर की धारा 194-डीए के तहत उस पॉ‍लिसी की मेच्‍योरिटी राशि पर 5 फीसदी की दर से टैक्‍स कटवा सकते है.

इन्‍हें नहीं मिलेगी छूट 
इनकम टैक्‍स की धारा 80-सी के तहत जीवन बीमा पॉलिसी पर कोई टैक्‍स छूट नहीं मिलेगी. हालांकि, नए रिजीम में पॉलिसी की मेच्‍योरिटी पर मिलने वाली राशि आयकर की धारा 10(10-डी) के तहत टैक्‍स छूट का लाभ दिया जाएगा. अगर आपका 18 लाख रुपये का सम एश्‍योर्ड है और सालाना प्रीमियम 2 लाख रुपये जा रहा तो इस पर टैक्‍स छूट नहीं मिलेगी. 

जानें ये नियम भी
अगर किसी व्‍यक्ति की सालाना आमदनी शून्‍य है, तो उसे जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर 80-सी के तहत टैक्‍स छूट मिलती है. भले ही उसने नए टैक्‍स रिजीम का चुनाव किया है. अगर आप सिंगल प्रीमियम बीमा पॉलिसी (Single Premium Insurance Policy) का प्रीमियम उसके सम एश्‍योर्ड से 10 फीसदी अधिक चुका रहे हैं, तो भी आपको टैक्‍स छूट नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें

Market Capitalization: बीते हफ्ते इन कंपनियों का मार्केट कैप रहा सबसे ज्यादा, बाजार में टॉप पर रही ये बड़ी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget