एक्सप्लोरर

Insurance Claim: इंश्‍योरेंस क्‍लेम करने पर नहीं हो रही है सुनवाई तो न हों परेशान! यहां दर्ज कराएं शिकायत

Insurance Claim: अगर किसी पॉलिसीहोल्डर को बीमा पॉलिसी क्लेम करने के बाद भी पैस नहीं मिल पा रहे हैं तो वह अपनी शिकायत बीमा कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी, IRDAI और बीमा लोकपाल से कर सकता है.

Insurance Claim Process: आजकल के समय में हर कोई वित्तीय प्लानिंग करते वक्त इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) जरूर खरीदता है. यह बीमा हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) और लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) कोई भी हो सकता है. कई बार यह देखा गया है कि लोग इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, लेकिन उन्हें समय पर क्लेम नहीं मिलता है. इससे उन्हें बहुत परेशानी होता है. कई बार पॉलिसी होल्डर बीमा कंपनी में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं ,लेकिन वहां भी उनकी सुनवाई नहीं होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताने वाले हैं जिसके जरिए आप ऐसी स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

शिकायत निवारण अधिकारी से दर्ज करें अपनी शिकायत
आपको बता दें कि हर बीमा कंपनी को अपनी ग्राहकों की शिकायत को दूर करने के लिए शिकायत निवारण अधिकारी रखना आवश्यक है. सबसे पहले अगर आपके क्लेम को रिजेक्ट किया जा रहा है तो सबसे पहले कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी से इसकी शिकायत करें. इसके लिए आप बीमा कंपनी के सबसे करीब के ऑफिस या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये हैं कि क्लेम न मिलने की ज्यादातर शिकायतों को बीमा कंपनी के स्तर पर ही निपटा दिया जाता है. अगर यहां भी आपकी कोई सुनवाई नहीं होती है तो आप आगे भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

बीमा नियामक IRDAI में दर्ज करें शिकायत
भारत में बीमा कंपनियों को रेगुलेट करने के लिए IRDAI को बनाया गया है. ऐसे में बीमा संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत होने पर कोई भी ग्राहक यहां भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है. IRDAI के नियम के मुताबिक अगर कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी को किसी भी ग्राहक की कंप्लेंट पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करना आवश्यक है. इसके बाद भी अगर ग्राहक संतुष्ट नहीं होता है तो ऐसे में आप IRDAI के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा आप इसकी अधिकारिक ईमेल आईडी complaints@irdai.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं.

बीमा लोकपाल से भी कर सकते हैं शिकायत
अगर आप कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी और IRDAI के समाधान से संतुष्ट नहीं हैं तो आप इसकी शिकायत बीमा लोकपाल से भी कर सकते हैं. इस काम के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 17 बीमा लोकपाल नियुक्त किए गए हैं. ध्यान रखें कि हर पॉलिसी होल्डर को अपनी शिकायत अपने एरिया के बीमा लोकपाल से करनी होगी. आपको लोकपाल ऑफिस में जाकर फॉर्म P-II और फॉर्म P-III फिल करना होगा. पॉलिसी होल्डर को कहां जाना होगा इसकी जानकारी तो आप बीमा कंपनी के ऑफिस या आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं. अपनी शिकायत कॉपी को मेल करने के बाद आप शिकायत की हार्ड कॉपी लोकपाल के ऑफिस स्पीड पोस्ट से भेजनी होगी. 

ये भी पढ़ें-

FD Rates: दो प्राइवेट सेक्टर बैंक ने अपने FD रेट्स में किया इजाफा, कस्टमर्स को बल्क एफडी पर मिल रहा 7.55% का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wealth: दौलत की क्या परिभाषा है, ये क्या होती है, कैसे बताएं कि राम के पास दौलत है और श्याम के पास नहीं?
Wealth: दौलत की क्या परिभाषा है, ये क्या होती है, कैसे बताएं कि राम के पास दौलत है और श्याम के पास नहीं?
Digital Rupee: क्या है डिजिटल रुपया, यह यूपीआई से कितना अलग है और इसमें रिस्क क्या-क्या है?
Digital Rupee: क्या है डिजिटल रुपया, यह यूपीआई से कितना अलग है और इसमें रिस्क क्या-क्या है?
India-US Trade Deal: 'बर्बाद हो जाएगी खेती', पंजाब में भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, क्या हैं मांग?
India-US Trade Deal: 'बर्बाद हो जाएगी खेती', पंजाब में भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, क्या हैं मांग?
अब घर को रंगना भी होगा महंगा, एशियन पेंट्स 12% तक बढ़ा दिए पेंट के दाम, क्या है इसका कारण?
अब घर को रंगना भी होगा महंगा, एशियन पेंट्स 12% तक बढ़ा दिए पेंट के दाम, क्या है इसका कारण?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget