एक्सप्लोरर

World Bank: वर्ल्ड बैंक को भारत की तरक्की पर पूरा भरोसा, बढ़ा दिया आर्थिक विकास अनुमान 

India Economic Growth Forecast: वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत में निवेश तेजी से बढ़ेगा. इसके साथ ही इकोनॉमी की रफ्तार भी तेज होगी.

India Economic Growth Forecast: सारी दुनिया को इस समय भारत की आर्थिक तरक्की पर पूरा भरोसा है. वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025 में भारत में निवेश बढ़ेगा. इससे भारत के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भारतीय इकोनॉमी के लिए अपने वित्त वर्ष 2025 के आर्थिक विकास पूर्वानुमान (Economic Growth Forecast) को 20 बेसिस प्वॉइंट बढ़ाकर 6.6 फीसदी कर दिया है. साथ ही द्विवार्षिक दक्षिण एशिया डेवलपमेंट अपडेट में वित्त वर्ष 2024 के लिए विकास दर 7.5 फीसदी आंकी है. यह नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अनुमान 7.6 फीसदी से थोड़ा ही कम है.

पाकिस्तान और श्रीलंका की इकोनॉमी में आ सकता है तेज उभार  

वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण एशिया का ग्रोथ आउटलुक पिछले संस्करण के मुकाबले इस बार मजबूत हुआ है. यह 2024 के लिए 0.4 फीसदी और 2025 के लिए 0.3 फीसदी बढ़ा है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान भारत में निवेश की संभावनाओं का है. इसके अलावा संकट से जूझ रही पाकिस्तान और श्रीलंका की इकोनॉमी भी तेजी से उभार ले सकती है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में ग्रोथ 6.6 फीसदी रह सकती है. आने वाले कुछ सालों में इसमें तेजी आ सकती है.

सर्विसेज एवं इंडस्ट्री की तरक्की मजबूत बनी रहेगी

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत में सर्विसेज एवं इंडस्ट्री की तरक्की मजबूत बनी रहेगी. देश में कंस्ट्रक्शन (Construction) और रियल एस्टेट (Real Estate) सेक्टर भी अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है. साथ ही महंगाई का दबाव भी कम रहने का अनुमान है. इन सभी चीजों के चलते वित्तीय परिस्थितियां मजबूत होती चली जाएंगी. वर्ल्ड बैंक ने राजकोषीय घाटा और सरकारी कर्ज में गिरावट का अनुमान भी लगाया है. यह केंद्र सरकार द्वारा भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने के प्रयासों का नतीजा है.  

पब्लिक सेक्टर पर निर्भर है भारत की तरक्की 

हालांकि, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के आगे बढ़ने की कहानी पब्लिक सेक्टर पर बहुत हद तक निर्भर करती है. देश में प्राइवेट इनवेस्टमेंट अभी भी बहुत कम है. रिपोर्ट में चेताया गया है कि बढ़ता कर्ज, उधार लेने की लागत और राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने के प्रयास आखिर में डेवलपमेंट पर असर डाल सकते हैं. साथ ही सरकार के हाथ भी बांध सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को भा गई ये वाली बोलेरो, इंजीनियर को दिया धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget