एक्सप्लोरर

निजी बैंक की महिला कर्मचारी की ऑफिस परिसर में कुर्सी से गिरकर मौत, काम के 'ज्यादा दबाव' का आरोप लगा

Lucknow: महिला कर्मचारी की मृत्यु के पीछे का कारण बताया गया है कि वो बैंक के परिसर में कुर्सी से नीचे गिर गई थीं और इसी बैंक में डिप्टी वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर कार्य कर रही थीं.

लखनऊ: एक हफ्ते के दौरान दो कॉरपोरेट महिला कर्मचारी अपनी जान गंवा चुकी हैं. आज एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें लखनऊ के एचडीएफसी बैंक के परिसर में एक महिला एंप्लाई की कुर्सी से गिरकर मौत हो गई हालांकि इसके पीछे टदफ्तर में बढ़ते वर्क प्रेशर को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

Bank की हिला कर्मचारी की मृत्यु के पीछे का कारण बताया गया है कि वो एचडीएफसी बैंक के परिसर में कुर्सी से नीचे गिर गई थीं.  न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके साथ के एंप्लाइज ऐसे आरोप लगा रहे हैं कि इस महिला कर्मचारी की मौत काम के अत्याधिक दबाव के चलते हुई है, 

लखनऊ के किस इलाके में है बैंक का ऑफिस

सदफ फातिमा एचडीएफसी बैंक के अतिरिक्त डिप्टी वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर कार्य कर रही थीं. इस बैंक की शाखा लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड शाखा में है जहां ये घटना हुई है. बैंक में उनके साथी कर्मचारियों ने जानकारी दी कि वो ऑफिस परिसर में ही कुर्सी से गिर गईं थी और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उनकी जान नहीं बच पाई और डॉक्टरों ने उनके मृत घोषित कर दिया गया और इसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. 

पिछले हफ्ते पुणे के अर्न्स्ट एंड यंग में हुई थी महिला कर्मचारी की मौत

पिछले हफ्ते पुणे से एक मामला सामने आया जिसमें अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया की 26 वर्षीय चार्टेड अकाउंटेंट एना सेबेस्टियन पेराइल (Anna Sebastin Perayil) की मौत हो गई. उसकी मौत के बाद उनकी मां ने आरोप लगाया कि एना के ऊपर काम का काफी दबाव था. उनकी मां ने जानकारी दी कि आखिरकार वह इसी तनाव से जूझते हुए 20 जुलाई को अपने कमरे में बेहोश हो गई और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. Ernst & Young (EY) की महिला कर्मचारी एना सेबेस्टियन ने अपनी मौत से पहले कई बार काम के ज्यादा प्रेशर का जिक्र किया था.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि...

"लखनऊ में काम के दबाव और तनाव के कारण एचडीएफ़सी की एक महिलाकर्मी की ऑफिस में ही, कुर्सी से गिरकर, मृत्यु का समाचार बेहद चिंतनीय है।लखनऊ में काम के दबाव और तनाव के कारण एचडीएफ़सी की एक महिलाकर्मी की ऑफिस में ही, कुर्सी से गिरकर, मृत्यु का समाचार बेहद चिंतनीय है।

अखिलेश यादव ने ये भी लिखा है कि ऐसे समाचार देश में वर्तमान अर्थव्यवस्था के दबाव के प्रतीक हैं। इस संदर्भ में सभी कंपनियों और सरकारी विभागों तक को गंभीरता से सोचना होगा। ये देश के मानव संसाधन की अपूरणीय हानि है। ऐसे आकस्मिक निधन काम के हालातों को सवालों के घेरे में ले आते हैं। किसी भी देश की असली तरक़्क़ी का पैमाना सेवा या उत्पाद के आँकड़े का बढ़ना नहीं होता बल्कि ये होता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से कितना स्वतंत्र, स्वस्थ व प्रसन्न है। 

भाजपा सरकार की नाकाम आर्थिक नीतियों के कारण कंपनियों का काम-कारोबार इतना घट गया है कि अपने व्यापार-व्यवसाय को बचाने के लिए वो कम लोगों से कई गुना काम करवाती हैं। ऐसी आकस्मिक मृत्यु के लिए जितनी भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है उतने ही जनमानस को मानसिक रूप से हतोत्साहित करनेवाले भाजपाइयों के बयान भी। 

इस समस्या से उबरने के लिए कंपनियों और सरकारी विभागों को ‘तत्काल सुधार’ के लिए सक्रिय और सार्थक प्रयास करने चाहिए।"

वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर सवाल उठ रहे

इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि देश में कर्मचारियों के लिए क्या वाकई वर्क लाइफ बैलेंस बिठाना मुश्किल हो रहा है और ये इस हद तक बढ़ गया है कि एंप्लाइज की जान तक जा रही हैं.

ये भी पढ़ें

Gold All Time High: त्योहारों से पहले चमका सोना, 76 हजार के पार निकला भाव, बना नए हाई लेवल का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...
Indian Rupee Hits Record Low: गिरते रुपये पर चर्चा से भाग रही सरकार? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
Indigo Crisis:'अच्छे से बात भी नहीं करते' 6वें दिन भी इंडिगो संकट बरकरार | DGCA | Civil Aviation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
Hollywood OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
Benefits of Boredom: कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
Video: भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget