एक्सप्लोरर

ब्लैक मंडे के बाद आज क्यों मार्केट में दिखा शानदार उछाल, ये हैं पांच बड़े कारण

Share Market: सोमवार को शेयर बाजार में आई तबाही के बाद मंगलवार को चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. सभी सेक्टोरल इंडेक्स ग्रीन में कारोबार करते नजर आए. इसके पीछे कई कारण हैं.

Share Market: 'ब्लैक मंडे' के बाद मंगलवार के शुरुआती कारोबार में शेयर मार्केट में गजब का उछाल देखने को मिला. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है. निफ्टी-50 इंडेक्स आज 22,446 अंकों पर खुला और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 22,577 के इंट्राडे हाई को छू गया, जिससे 1.88 परसेंट की इंट्राडे बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स 74,013 पर खुला और सुबह के शुरुआती कारोबार के कुछ ही मिनटों के भीतर 74,421 के इंट्राडे हाई को छू लिया, जिससे 1.75 परसेंट की इंट्राडे बढ़त दर्ज की गई. 

आज बैंक निफ्टी 50,388 पर गैप-अप के साथ खुला और फ्रंटलाइन बैंकिंग इंडेक्स ने 50,793 के इंट्राडे हाई को छू गया. इसमें सोमवार को बंद के मुकाबले 1.87 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. सभी सेक्टोरल इंडेक्स ग्रीन जोन में देखे गए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी आई. एक तरफ जहां बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1.35 परसेंट की तेजी देखी गई.

वहीं, मिड-कैप इंडेक्स में लगभग 1.10 परसेंट का उछाल आया. सुबह 11:00 बजे तक 289 शेयरों ने सर्किट को छुआ. इनमें से 139 शेयरों ने अपर सर्किट और बाकी के 150 शेयरों ने लोअर सर्किट को छुआ. मंगलवार को ट्रेडिंग सेशन के दौरान बीएसई में लिस्टेड 34 कंपनियों के शेयर 52-हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गए, जबकि 43 शेयरों ने 52-हफ्ते के निचले स्तर को छुआ.

शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत बातचीत करने के लिए तैयार है ट्रंप के इस दावे के बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. दोनों देशों में बातचीत होगी तो ट्रेड वॉर का टेंशन भी कुछ कम होगा. ट्रेडर्स की शॉर्ट कवरिंग भी शेयर बाजार में तेज उछाल की ओर इशारा करते हैं. स्ट्रॉन्ग ग्लोबल मार्केट, RBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती की चर्चा और 2025 के बेहतर Q4 नतीजे जैसी वजहें हैं जिससे आज शेयर बाजार में तेजी आई है. 

ट्रेड वॉर का टेंशन हो रहा कम

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि टैरिफ दरों को कम करने को लेकर दुनिया के कई देश बातचीत करने के लिए तैयार हैं. इसका मतलब यह है कि ट्रेड वॉर का खतरा कुछ हद तक कम हुआ है और ट्रेड नेगोशिएशन रेसिप्रोकल टैरिफ की जगह ले रहा है.

ग्लोबल मार्केट में मजबूती

ब्लैक मंडे के बाद मंगलवार को एशियाई मार्केट में तेजी देखने को मिली. सुबह के कारोबारी सेशन में जापानी के निक्केई इंडेक्स में 5 परसेंट से अधिक की वृद्धि हुई. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 1.50 परसेंट तक बढ़ा. एशियाई शेयर बाजार में भी चौतरफा खरीदारी देखी गई. इससे ग्लोबल मार्केट को लेकर पहले लगाए गए अनुमान गलत साबित होते दिखे. 

मजबूत बिकवाली के बाद शॉर्ट कवरिंग

प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के अविनाश गोरक्षकर ने द मिंट से बात करते हुए कहा, ब्लैक मंडे के बाद निवेशकों ने बड़ी शॉर्ट पोजीशन ली. इसके चलते भी भारतीय शेयर बाजार ने कुछ राहत की सांस ली. 

ब्याज दरों में कटौती

रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक भी चल रही है. शेयर मार्केट को आरबीआई से कम से कम 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की उम्मीद है. 

चौथी तिमाही के बेहतर परिणाम

2025 की चौथी तिमाही के लिए कई भारतीय बैंकों के आशाजनक बिजनेस अपडेट के बाद अब बाजार को दूसरे बैंकों से भी अच्छे परिणाम की उम्मीद है. कई बैंक फंड जुटाने के विकल्प भी आजमा रहे हैं. इसका मतलब है कि बैंक आने वाले तिमाहियों में लगातार कारोबार होते रहने की उम्मीद कर रहे हैं यानी कि डिमांड और सप्लाई बनी हुई है.  

ये भी पढ़ें:

ब्लैक मंडे के कहर के बाद सेंसेक्स में 1200 अंक की उछाल, क्या खत्म हुआ संकट? एक्सपर्ट्स की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPO News: आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?
IPO News: आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget