एक्सप्लोरर

Tax Saving Tips: टैक्स बचाने के लिए कहां करें निवेश! ELSS या फिर टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में, जानें डिटेल्स

Tax Saving Tips: निवेशक उसी जगह फाइनैंशिल इंस्ट्रूमेंट में निवेश करना चाहता है जिसमें रिटर्न बेहतर मिले और लॉक इन पीरियड कम हो.

ELSS Vs Tax-Free Fixed Deposit: 2022-23 वित्त वर्ष खत्म होने में तीन महीने बचे हैं. अब 31 मार्च 2023 से पहले सभी लोगों को टैक्स बचाने के लिए ऐसी जगहों पर निवेश करना होगा जहां निवेश करने से ना केवल टैक्स की देनदारी कम किया जा सके बल्कि निवेश पर शानदार रिटर्न भी मिले. 

टैक्स बचाने के लिए कहां करें निवेश 

ऐसे में निवेशकों के सामने ये दुविधा रहती है कि वो कहां निवेश करें जहां लंबे समय तक पैसे लॉक भी ना हो और शानदार रिटर्न भी आ जाए. क्योंकि टैक्स बचाने के लिए निवेश करने की जितनी भी स्कीमें मौजूद हैं सभी में 3 साल से लेकर 15 साल तक का लॉक इन पीरियड हैं. आज हम तुलना करेंगे म्यूचुअल फंड की इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम और 5 साल वाले टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बीच. इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत दोनों टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट में आप 1.50 लाख रुपये सलाना निवेश कर टैक्स छूट हासिल कर सकते हैं. हालांकि आप चाहें तो इससे ज्यादा भी निवेश कर सकते हैं. लेकिन केवल 1.50 लाख रुपये के निवेश पर ही टैक्स छूट मिलेगा. आइए जानते हैं इनमें से दोनों ही निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है.  

ELSS ने दिया 2022 में बेहतरीन रिटर्न

सबसे पहले बात करते हैं ELSS फंड की तो 2022 में कुछ ऐसे ELSS फंड्स है जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. खासतौर से Quant Tax Plan Fund ने 2022 में 15.98 फीसदी का रिटर्न दिया है.  HDFC TaxSaver Fund दूसरे स्थान पर रहा है और इस फंड ने 2022 में 12.86 रिटर्न दिया है. Nippon India Tax Saver फंड ने  9.33% रिटर्न दिया था तो  Kotak TaxSaver Fund ने भी 9.11% का रिटर्न दिया है. हालांकि कई ऐसे फंड्स है जिन्होंने निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न भी दिया है. जबकि औसत रिटर्न 4 फीसदी रहा है. 

FD पर 7 फीसदी तक ब्याज

5 साल वाले टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के ब्याज दरों पर नजर डालें तो अलग अलग बैंकों के ब्याज दरों में अंतर है. एसबीआई 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है तो एक्सिस बैंक 7 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है. डीसीबी बैंक 7.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रही है. सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक अतिरिक्त ब्याज मिलता है. ईएलएसएस में रिटर्न जहां शेयर बाजार की चाल पर रिटर्न निर्भर करता है वहीं टैक्स सेविंग एफडी योजना पर रिटर्न फिक्स होता है. 

लॉक-इन पीरियड किसका है कम 

ELSS फंड की सबसे बड़ी खासियत है कि सभी टैक्स सेविंग प्लान में सबसे कम केवल 3 साल का इसमें लॉक इन पीरियड है. जबकि टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम  में 5 साल का लॉक पीरियड है.  सरकार से कई बार फिक्स्ड डिपॉजिट को आकर्षक बनाने के लिए लॉक इन पीरियड को 5 साल से घटाकर ईएलएसएस के समान 3 साल करने की मांग होती रही है. बैंकों ने तो इस साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 5 लाख रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट को टैक्स-फ्री किए जाने की भी मांग की है. 

ये भी पढ़ें 

Vodafone Idea: प्रमोटर की बेरुखी से मुश्किल में वोडाफोन आइडिया! कंपनी को संकट से उबारने के लिए चाहिए 45000 करोड़ रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget