By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 26 Oct 2020 12:08 PM (IST)
VPA यानी वर्चुअल पेमेंट एड्रेस की जरूरत यूपीआई के जरिये ट्रांजेक्शन के दौरान पड़ती है. यूपीआई सर्विसेज कस्टमर को पेमेंट करने और पाने के लिए VPA क्रिएट करने का ऑप्शन देते हैं. यूपीआई हर बैंक अकाउंट होल्डर को मोबाइल फोन के जरिये अलग-अलग बैंकों में तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. यह 24 घंटे सातों दिन की सेवा है और इससे ई-कॉमर्स के ट्रांजेक्शन बेहद आसान हो गए हैं. यह छोटे पेमेंट और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले पेमेंट का आसान बना देता है.
कैसे क्रिएट करें VPA
सबसे पहले यूपीआई मोबाइल एप्लीकेशन डाउन करें अपनी पसंद का वीपीए बनाएं. वीपीए वही होगा जो आपका फाइनेंशियल एड्रेस है. यूपीआई के जरिये पैसा भेजने पर पैसा पाने वाले का अकाउंट नंबर, IFSC Code या नेट बैंकिंग या पासवर्ड की कोई जरूरत नहीं होती.
बैंक अकाउंट को लिंक करें
एक बार यूजर की ओर से VPA बना लेने के बाद वह इसके बाद अपने बैंक अकाउंट को लिंक कर सकता है. इसके लिए एक MPIN जेनरेट करना पड़ता है. VPA से एक से अधिक अकाउंट को लिंक किया जा सकता है.
ऐसे होता है पैसा ट्रांसफर
एक बार बैंक अकाउंट से VPA लिंक हो जाए तो फिर 'Pay with VPA'का इस्तेमाल कर पैसे भेजे जा सकते हैं. इसके लिए पैसा पाने वाले के VPA,राशि को भर फंड ट्रांसफर किया जा सकता है. आप VPA का इस्तेमाल कर रहे किसी तीसरे पार्टी से भी पैसा पा सकते हैं. एक बार VPA का इस्तेमाल कर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री जा कर स्टेटस चेक कर लेना चाहिए. VPA में जरिये पैसा पाने या भेजने वालों के VPA की जरूरत होती है. बैंक अकाउंट और IFSC Code की जरूत नहीं होती. फिलहाल यूपीआई के जरिये पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगता.
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल