एक्सप्लोरर

पीएम श्रम योगी मानधन स्कीम में हर महीने मिलेगी 3000 रुपये पेंशन, जानिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

इस स्कीम के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने कम से कम तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी.

सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पीएम श्रम योगी मानधन योजना शुरू की है. इसके तहत घरों में काम करने वाले कामगार जैसे मेड, ड्राइवर, प्लंबर आदि के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है. खेतिहर मजदूरों को भी इसके दायरे में रखा गया है. इस स्कीम के तहत ऐसे कामगारों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने कम से कम तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी. पेंशन पाने के दौरान अगर उनकी मृत्यु हो जाती है तो 50 फीसदी धन राशि पेंशन के तौर पर उनके जीवनसाथी को दी जाएगी.

इस स्कीम में ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिनकी आय पंद्रह हजार रुपये से कम है. 18 से 40 साल की उम्र के लोग प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

55 रुपये देकर पाएं 3000 रुपये पेंशन

इस योजना के तहत अलग-अलग उम्र के हिसाब से हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये का योगदान करना होता है. अगर आप इस योजना से 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये देने होंगे. 30 साल वालों को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये देना होगा. इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके आपके सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन अकाउंट का आईएफएस कोर्ड की जरूरत होगी. इसके अलावा आपके पास आधार कार्ड और एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए.

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की वेबसाइट पर जाकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC का पता करना होगा. इसके बाद वहां आधार कार्ड और बचत खाता या जनधन खाता जो भी हो उसकी जानकारी IFSCकोड के साथ देनी होगी. प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंट दिखा सकते हैं. खाता खोलते समय ही नॉमिनी का नाम भी दर्ज करा सकते हैं. आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज होते ही आपको अपने मासिक योगदान की जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद शुरुआती योगदान कैश में देना होगा. खाता खुलने के बाद आपको श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा. एलआईसी की शाखा, राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी), ईपीएफओ या केंद्र और राज्य सरकार के लेबर ऑफिस में भी जाकर आवेदन किया जा सकता है. कुछ राज्यों में लेबर डिपार्टमेंट खुद रजिस्ट्रेशन अभियान चला रहे हैं.

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति या कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ), नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) या राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के सदस्य या आयकर का भुगतान करने वाले लोग इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं. आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं.

SBI Net Banking के लिए घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन, बेहद आसान है प्रोसेस

Debit Card धोखाधड़ी से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को बताया तरीका, देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget