एक्सप्लोरर

पेमेंट बैंक क्या हैं? ग्राहक बनने से पहले इसकी खासियतों को जानना जरूरी

पेमेंट बैंक दूसरे पारंपरिक बैंकों की तरह ही काम करते हैं लेकिन ये लोन नहीं दे सकते.

नई दिल्ली: पेमेंट बैंक एकबार फिर चर्चा में हैं, हाल में पेटीएम पेमेंट बैंक ने अपना चेक-बुक जारी किया है. पेमेंट बैंक के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी. आइए जानते  हैं कि पेमेंट बैंक क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं.

पेमेंट बैंक अन्य बैंकों की तरह ही होते हैं, लेकिन ये छोटे स्तर पर काम करते हैं. ये बैंक ज्यादातर बैंकिंग काम मसलन, डिपोजिट लेने, पैसा भेजने, मोबाइल से पैसा भेजने, पेमेंट करने और एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड जारी करने का काम करते हैं. लेकिन ये लोन नहीं दे सकते हैं और न क्रेडिट कार्ड इश्यू कर सकते हैं. एनबीएफसी, कॉरपोरेट बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट, मोबाइल फोन कंपनियां,सुपर मार्केट चेन, पब्लिक सेक्टर से जुड़े निकाय पेमेंट बैंक खोल  सकते हैं इसके लिए 100 करोड़ रुपये की न्यूनतम पूंजी चाहिए.

लोन नहीं दे सकते पेमेंट बैंक

पेमेंट बैंक सिर्फ  पैसा जमा कर सकते है. लेकिन एक लाख रुपये से अधिक का डिपोजिट नहीं ले सकते. ये म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट भी बेच सकते हैं.हालांकि पेमेंट बैंक का कस्टमर बनने से पहले यह पता कर लेना चाहिए कि क्या बैंक दूसरे बैंक  के एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा देता है. अगर आपको डेबिट कार्ड चाहिए तो इस हिसाब से इंडिया पोस्ट या पेटीएम का डेबिट कार्ड आपके ज्यादा मुफीद साबित होगा.

कुछ बैंक ग्राहकों को फायदा भी देते हैं, जैसे पेटीएम ई-कॉमर्स साइट पर खरीदारी के दौरान पीटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट से  पेमेंट करने पर कैशबैक या डिस्काउंट देता है. इसी तरह एयरटेल भी अपने पेमेंट बैंक के जरिये पेमेंट करने पर यह सुविधा देता है. पेमेंट बैंक की सबसे बड़ी खामी यह है कि ये लोन नहीं दे सकते.

ग्राहक बनने से पहले सर्विस चार्ज का पता कर लें

पेमेंट बैंक के ग्राहक बनने से पहले यह पता कर लेना चाहिए कि उनकी सर्विसेज पर कितना चार्ज लगता है. मिसाल के तौर पर एयरटेल पेमेंट बैंक कैश निकालने पर 0.65 फीसदी चार्ज करता है. फंड ट्रांसफर करने पर भी यह चार्ज लगाता है.

ज्यादातर पेटीएम बैंकों के पास एनबीएफसी जैसा अनुभव नहीं होता है. वे सिर्फ अपने ग्राहक बनाए रखने लिए पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करते हैं.पेमेंट बैंक लोन नहीं दे सकते इसलिए वे पारंपरिक बैंकों का विकल्प नहीं हो सकते. वे चेकबुक और एटीएम कार्ड इश्यू कर सकते हैं. दूसरी ओर पारंपरिक बैंक के उलट आप सिर्फ यहां एक लाख रुपये जमा रख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget