एक्सप्लोरर

LIC Saral Pension Plan: सिर्फ एक बार प्रीमियम भरने के बाद जीवनभर मिलती रहेगी पेंशन, यहां लें इस जबरदस्त प्लान की पूरी जानकारी

Saral Pension Plan: 80 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को ले सकता है, पॉलिसी लेने के तुरंत बाद पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है.

LIC Saral Pension Plan: एक तरफ जहां कोरोना महामारी ने लाखों-करोड़ों लोगों को बेरोजगार बना दिया, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने लगभग सभी विभागों में पेंशन को खत्म कर दिया है. पेंशन खत्म होने से रिटायरमेंट बाद आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जब भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का साथ हो तो फिर डरने की क्या बात. एलआईसी ने Saral Pension Yojana के नाम से एक बेहतरीन प्लान लॉन्च किया, जिसमें मात्र एक बार प्रीमियम जमा कर आप जीवनभर के लिए पेंशन ले सकते हैं. अच्छी बात ये है कि 80 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.

इस स्कीम की खास बात ये है कि जैसे ही आप पॉलिसी खरीदते हैं उसके तुरंत बाद ही आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है और यह पेंशन आपको ताउम्र मिलती रहेगी. पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद प्रीमियम की सारी राशि उसके नॉमिनी को लौटा दी जाती है. पॉलीसी लेते वक्त जितनी पेंशन तय होती है उतनी पेंशन आपको जीवन भर मिलती रहेगी.

दो तरीके से मिलता है इस स्कीम का लाभ
कोई भी व्यक्ति दो तरीके से इस योजना का लाभ ले सकता है, जिसमें एक हैं सिंगल लाइफ और दूसरा ज्वाइंट लाइफ. सिंगल लाइफ के तहत पॉलिसी किसी एक व्यक्ति के नाम पर रहती है. जब तक वह जिंदा है उसे पेंशन मिलती रहेगी और उसकी मौत के बाद प्रीमियम उसके नॉमिनी को दे दिया जाएगा. वहीं ज्वाइंट लाइफ में पॉलिसी धारक के जीवनसाथी को भी कवरेज मिलती है. इसमें पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को भी पेंशन मिलती है और उनकी मौत के बाद प्रीमियम नॉमिनी को सौंप दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Global Market News: भारतीय बाजार की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजारों में भी हड़कंप, जानें क्यों दुनियाभर के बाजारों में है गिरावट

कौन ले सकता है योजना का लाभ कितनी मिलेगी पेंशन
40 साल से अधिक और 80 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है. अब सवाल आता है कि आपको कितना प्रीमियम जमा करना होगा और कितनी पेंशन मिलेगी. बता दें कि यदि आप 40 वर्ष की उम्र में इस पॉलिसी को लेते हैं और आपने 10 लाख रुपये का प्रीमियम जमा किया है तो आपको हर साल 50250 रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी. यानी जितना बड़ा प्रीमियम उतनी ज्यादा पेंशन. इस पेंशन को आप महीने, तिमाही या छमाही के हिसाब से भी ले सकते हैं.

लोन की सुविधा भी देती है स्कीम
सरल पेंशन योजना का एक बढ़ा फायदा ये है कि इसमें पॉलिसी धारक को गंभीर बीमारी के दौरान इलाज के लिए लोन की सुविधा भी दी जाती है. पॉलिसी लेने के 6 महीने बाद ही आप लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं. वहीं पॉलिसी सरेंडर करने पर धारक को बेस प्राइज का 95 प्रतिशत हिस्सा वापस कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Global Market News: भारतीय बाजार की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजारों में भी हड़कंप, जानें क्यों दुनियाभर के बाजारों में है गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget