एक्सप्लोरर

Inflation in India: बारिश ने बढ़ा दी महंगाई, सब्जियों पर खर्च हो रहा लोगों का आधे से ज्यादा पैसा!

Vegetable Inflation: पूरे देश में हो रही लगातार बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन उसके चलते सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़े हुए हैं...

पिछले महीने के आखिरी सप्ताह से देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मानसून के छाने से जहां एक ओर लोगों को रिकॉर्ड तोड़ रही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बदले मौसम का असर जेब पर पड़ने लगा है. बारिश के चलते सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं, जिसकी मार आम लोग सीधे तौर पर महसूस कर रहे हैं.

इतना बढ़ गया सब्जियों पर लोगों का खर्च

एक हालिया सर्वे के अनुसार, सब्जियों के भाव में तेजी आने से ज्यादातर लोगों के घरेलू बजट का आधे से ज्यादा पैसा सिर्फ सब्जियों के ऊपर खर्च हो जा रहा है. यह सर्वे किया है कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकल सर्किल्स ने. सर्वे में पता चला है कि हर 10 में से 6 लोग हर सप्ताह अपने बजट के 50 फीसदी से ज्यादा हिस्से को सब्जियां खरीदने पर खर्च कर रहे हैं. यानी भाव बढ़ने से 60 फीसदी भारतीयों के कुल खर्च में सब्जियों का योगदान 50 फीसदी से ज्यादा हो गया है.

100 रुपये से पार निकले टमाटर के भाव

लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत टमाटर के भाव बढ़ने से हो रही है. लोकल सर्किल्स के इस सर्वे में शामिल हुए लोगों में से 71 फीसदी का कहना है कि वे 50 रुपये किलो या उससे ज्यादा भाव देकर टमाटर खरीद रहे हैं. वहीं 18 फीसदी लोगों का कहना है कि वे टमाटर खरीदने के लिए अभी 100 रुपये किलो से ज्यादा का भाव चुका रहे हैं.

393 जिलों के लोगों ने लिया हिस्सा

इस सर्वे में देश के 393 जिलों में रहने वाले 41 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया. लोकल सर्किल्स के अनुसार, सर्वे में शामिल 62 फीसदी लोग पुरुष थे, जबकि महिलाओं की भागीदारी 38 फीसदी थी. बड़े शहरों (टिअर-1) के लोगों की सर्वे में हिस्सेदारी 42 फीसदी रही. वहीं टिअर-2 शहरों से सर्वे में 25 फीसदी लोग शामिल हुए. सर्वे में शामिल 33 फीसदी लोग टिअर-3 व टिअर-4 शहरों या ग्रामीण इलाकों से थे.

महंगाई के आंकड़े पर ऐसा हुआ असर

सब्जियों के भाव बढ़ने के बारे में इससे पहले भी चिंताजनक बातें सामने आई हैं. जून महीने में खुदरा महंगाई एक बार फिर से 5 फीसदी से ऊपर निकल गई. जून में खुदरा महंगाई की दर 5.08 फीसदी रही, जो 4 महीने में सबसे ज्यादा है. आधिकारिक आंकड़े बताते हैं जून महीने में खुदरा महंगाई की दर बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान खाने-पीने की चीजों की महंगाई खासकर सब्जियों की महंगाई का रहा. उससे पहले क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में बताया था कि जून महीने में खाने की थाली कीमतें सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ गईं.

ये भी पढ़ें: 3 दिन में 500 गुने से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, इस सोलर आईपीओ पर टूटे इन्वेस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 दिन में 17000 सस्ती हुई चांदी, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से 55% टूटी
2 दिन में 17000 सस्ती हुई चांदी, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से 55% टूटी
घर से बेकरी या गिफ्ट पैकिंग का काम शुरू करने में कितना खर्च आता है?
घर से बेकरी या गिफ्ट पैकिंग का काम शुरू करने में कितना खर्च आता है?
8th Pay Commission:  20 साल के करियर पर क्या होगा सैलरी बढ़ने का असर?
8th Pay Commission:  20 साल के करियर पर क्या होगा सैलरी बढ़ने का असर?
भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार
भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget