एक्सप्लोरर

Vedanta Debt: कर्ज कम करने की वेदांता की योजना, इतना चढ़ सकता है शेयर

Vedanta Debt Reduction Plan: वेदांता ने अगले तीन साल में कर्ज के बोझ को 3 बिलियन डॉलर कम करने की योजना तैयार की है...

मेटल व माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांता ने कर्ज का बोझ कम करने की नई योजना तैयार की है. कंपनी इसके लिए अरबों डॉलर के कर्ज का पुनर्भुगतान करने वाली है. वेदांता की योजना अगले 3 साल में कर्ज के बोझ को 3 बिलियन डॉलर कम करने की है.

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने एक हालिया एनालिस्ट मीट में अपनी इस योजना की जानकारी दी. कंपनी ने एनालिस्ट मीट में कहा कि उसकी योजना पैरेंट कंपनी वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड के कुल कर्ज को वित्त वर्ष 2026-27 तक 3 बिलियन डॉलर कम करने की है. यह काम भारत में लिस्टेड कंपनी के ऊपर कर्ज के बोझ को बढ़ाए बिना किया जाएगा.

इन संपत्तियों को बेचने की तैयारी

वेदांता आने वाले दिनों में लौह अयस्क और इस्पात से जुड़ी अपनी संपत्तियों को बेचकर पैसे जुटाने वाली है. कंपनी अपने आयरन ओर व स्टील एसेट को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मनीटाइज कर सकती है. पहले इन्हें चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी मार्च 2024 तक बेचने की योजना थी. अब इन्हें अप्रैल से जून 2024 के बीच बेचने की योजना है.

छह वर्टिकल में डिमर्ज करने की योजना

वेदांता अपनी भारतीय यूनिट को छह अलग वर्टिकल में डिमर्ज करना चाहती है. इसे भी अगले वित्त वर्ष के अंत तक यानी अगले एक साल में पूरा किया जा सकता है. वेदांता ने 2012 से 2017 के दौरान अपनी विभिन्न एंटिटीज का मर्जर किया था. पहले उसकी योजना शेयर बाजार में एक से ज्यादा कंपनी को लिस्ट कराने की भी थी.

45 फीसदी चढ़ने की गुंजाइश

वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड एक ग्लोबल मेटल-माइनिंग कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर लंदन में है. वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड की भारतीय अनुषंगी वेदांता लिमिटेड है, जो भारत में शेयर बाजारों पर लिस्टेड है. वेदांता का शेयर आज एनएसई पर 1.73 फीसदी उछलकर 272.70 रुपये पर बंद हुआ. ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसे बाय रेटिंग के साथ 394 रुपये का टारगेट दिया है. यानी इस शेयर में 45 फीसदी चढ़ने की गुंजाइश है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 5 साल में सबसे कम हुआ अडानी का कर्ज, इस राज्य में करने जा रहे हैं मोटा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget