एक्सप्लोरर

Adani Debt: 5 साल में सबसे कम हुआ अडानी का कर्ज, इस राज्य में करने जा रहे हैं मोटा निवेश

Adani Group Financials: अडानी समूह ने बीते कुछ महीनों के दौरान कर्ज का बोझ कम करने के लिए पुनर्भुगतान को तेज कर दिया है. इससे समूह को फायदा होता दिख रहा है...

गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी समूह ने बीते कुछ समय में तेजी से अपने कर्ज को कम किया है. कर्ज के पुनर्भुगतान में आई तेजी से अडानी समूह की वित्तीय सेहत सुधरी है और अब समूह के ऊपर कर्ज का स्तर पांच सालों में सबसे कम हो गया है. इस बीच समूह ने मध्य प्रदेश में मोटा निवेश करने का ऐलान किया है.

साल भर में 60 फीसदी बढ़ा EBITDA

एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट प्रोफाइल के हिसाब से अडानी समूह की वित्तीय स्थिति पिछले पांच सालों में सबसे बेहतर है. समूह के ऊपर निकट भविष्य में रिफाइनेंसिंग को लेकर कोई जोखिम नहीं है. रिपोर्ट में इन्वेस्टर प्रजेंटेशन के हवाले से कहा गया है कि 31 दिसंबर को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में समूह का EBITDA 60 फीसदी बढ़कर 19,475 करोड़ रुपये हो गया है.

अब अडानी के ऊपर इतना कर्ज

एनडीटीवी अडानी समूह का ही हिस्सा है. रिपोर्ट में उसने कर्ज के आंकड़ों को लेकर बताया कि अडानी समूह का नेट डेट यानी शुद्ध कर्ज बीते छह महीने में 3.5 फीसदी कम हुआ है. अब अडानी समूह के नेट डेट का आंकड़ा 1,78,350 करोड़ रुपये का रह गया है. यह बीते 5 सालों में सबसे कम है. वहीं कैश बैलेंस चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीने के दौरान करीब 9 फीसदी सुधरकर 43,952 करोड़ रुपये हो गया है.

आगे इतना निवेश करने की तैयारी

इस बीच अडानी समूह ने मध्य प्रदेश में 75 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश करने का ऐलान किया है. अडानी समूह ने यह ऐलान शुक्रवार को उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान किया. समूह ने कहा कि उसका यह निवेश विभिन्न सेक्टरों में होगा और इस निवेश से राज्य में रोजगार के 15 हजार से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर पैदा होंगे.

अभी तक समूह ने किया इतना निवेश

अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के डाइरेक्टर प्रणव अडानी ने इस मौके पर कहा कि मध्य प्रदेश में उनके समूह को ग्रोथ की काफी संभावनाएं दिख रही हैं, जिनका फायदा उठाने के लिए समूह बिग टिकट इन्वेस्टमेंट करने वाला है. उन्होंने बताया कि अडानी समूह ने अब तक मध्य प्रदेश में 18 हजार करोड़ रुपये निवेश किया है, जिससे रोजगार के 11 हजार से ज्यादा मौके तैयार हुए हैं.

ये भी पढ़ें: एनईएफटी ने बनाया ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड, एक दिन में 4 करोड़ से ज्यादा लेन-देन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget