एक्सप्लोरर

US Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दरों में कटौती, फिर क्यों Dow Jones-Nasdaq में आ गई सुनामी!

US Federal Reserve Meetingt: सेंट्रल बैंक चेयरमैन जीरोम पॉवेल ने ब्याज दरें घटाने का एलान किया लेकिन 2025 में रेट कट की संख्या घटाने के उनके फैसले से अमेरिकी शेयर बाजार बेहद निराश है.

United States Rate Cut News: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया है. दो दिनों तक चली फेड रिजर्व की बैठक के बाद 18 दिसंबर 2024 को सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी कटौती करने का एलान किया है और ब्याज दरों को 4.50 फीसदी से घटाकर 4.25 फीसदी कर दिया है. हालांकि नए साल 2025 में ब्याज दरों में कटौती के रूख को लेकर फेडरल रिजर्व बेहतर सतर्क है. 

2025 में 2 दफा ही ब्याज दरों में होगी कटौती

फेडरल रिजर्व ने साल 2025 में केवल दो दफा ब्याज दरों में कटौती किए जाने के संकेत दिए हैं. पहले 2025 में 4 रेट कट का अनुमान जताया जा रहा है. फेडरल रिजर्व ने अपने स्टेटमेंट में कहा, अमेरिका में इकोनॉमिक एक्टिविटी में तेजी आई है हालांकि सेंट्रल बैंक का मानना है कि महंगाई अभी भी ज्यादा है. फेड ने अपने स्टेटमेंट में कहा, महंगाई 2 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढ़ी है लेकिन ये अभी भी ज्यादा है. हाल के महीनों में अमेरिका में महंगाई दर के बढ़ने के बाद नए साल में ब्याज दरों में कटौती किए जाने को लेकर अब शंका जताई जाने लगी है. 2025 के लिए महंगाई दर के अनुमान को सेंट्रल बैंक ने 2.1 फीसदी से बढ़ाकर 2.5 फीसदी कर दिया है. 

अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम 

फेडरल रिजर्व ने भले ही लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की कटौती की हो लेकिन अमेरिकी शेयर बाजार को सेंट्रल बैंक के 2025 में ब्याज दरों में कटौती के रूख से निराश है. डाओ जोंस में 1100 अंकों की गिरावट आ गई.  S&P 500 3 फीसदी और नैसडैक कॉम्पोजिट 3.3 फीसदी जा लुढ़का.  

क्या होगा भारत पर असर 

फेड के ब्याज दरों में कटौती अनुमान के मुताबिक है लेकिन 2025 में 4 की जगह 2 कटौती से जरूर निराशा होगी. ज्यादा कटौती होने से भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट में निवेश बढ़ने के आसार थे. वहीं भारत के सेंट्रल बैंक के लिए ये जरूर महत्वपूर्ण संकेत है. महंगाई दर के लक्ष्य से ज्यादा होने के बावजूद फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर रहा है जिससे अर्थव्यवस्था को गति दी जा सके. जबकि आरबीआई इसे लेकर बेहतर सतर्क है. आरबीआई के नए गवर्नर के आने और नवंबर में महंगाई दर के घटने और आने वाले महीनों में और भी राहत के बाद नए साल में फरवरी महीने में होने वाले आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी में आरबीआई के भी अब ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Hurun India List: राधाकिशन दमानी हुरुन इंडिया सेल्फ-मेड इंटरप्रेन्योर लिस्ट में पहले स्थान पर, जोमैटो-स्विगी के फाउंडर्स ने भी बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget