एक्सप्लोरर

Banking Crisis: छंटनी की तैयारी में यह अमेरिकी बैंक, डिपॉजिट में आई 100 बिलियन डॉलर की गिरावट

First Republic Bank: यह संकट अब तक कई बैंकों को अपना शिकार बना चुका है. मौजूदा बैंकिंग संकट की शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से हुई थी. उसके बाद कई अमेरिकी बैंक इसकी चपेट में आए.

अमेरिका से शुरू हुआ बैंकिंग संकट (US Banking Crisis) लोगों को राहत की सांसें लेने का मौका नहीं दे रहा है. कई बैंकों को डूबोने के बाद भी इस संकट का कहर जारी है. ताजा मामला है अमेरिका के ही फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) का. बैंकिंग संकट के बीच मार्च तिमाही के दौरान इस बैंक के डिपॉजिट में अरबों डॉलर की गिरावट आई है और अब बैंक कर्मचारियों की छंटनी पर मजबूर हो चुका है.

इतना गिर गया बैंक का शेयर

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक ने सोमवार को बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसके डिपॉजिट में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है. इसके साथ ही बैंक ने यह भी बताया कि वह कर्मचारियों की छंटनी करने समेत अपने बैंलेंस शीट को रिस्ट्रक्चर करने जैसे विकल्पों की तलाश कर रहा है. बैंक के द्वारा ये जानकारियां देने का असर शेयर बाजार में भी हुआ और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयर सोमवार को अमेरिकी बाजार में 20 फीसदी से ज्यादा टूट गए.

नहीं मिली इस चीज से मदद

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक ने मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी कर दिया है. परिणाम के साथ ही बैंक ने बाकी जानकारियां भी दी. मार्च तिमाही के दौरान फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का मुनाफा बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा, लेकिन डिपॉजिट में आई भारी गिरावट ने बाकी चीजों को ढंक दिया.

3 महीने में इतना गिरा डिपॉजिट

दिसंबर तिमाही के समाप्त होने के बाद फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का डिपॉजिट 176.43 बिलियन डॉलर था. यह कम होकर मार्च तिमाही में 104.47 बिलियन डॉलर पर आ गया. यह हाल तब है, जब फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को मार्च तिमाही के दौरान बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन चेस और वेल्स फार्गो जैसे बैंकों से 30 बिलियन डॉलर की राहत मदद मिली थी. अगर अन्य बैंकों से मिली मदद को हटा दें तो मार्च तिमाही के दौरान फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का टोटल डिपॉजिट करीब 102 बिलियन डॉलर कम हुआ.

जा सकती है इतने लोगों की नौकरी

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक अब खर्चों में कटौती करने के विभिन्न उपायों पर गौर कर रहा है. बैंक ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के पैकेज में कटौती करने के साथ बैक ऑफिस की संख्या कम करने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा फर्स्ट रिपब्लिक बैंक जून तिमाही के दौरान अपने 20 से 25 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी भी कर सकता है. बैंक की योजना इंश्योर्ड डिपॉजिट को बढ़ाने तथा अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व से उधारी को कम करने की भी है.

कई बैंक बन चुके हैं शिकार

आपको बता दें कि इस बार के बैंकिंग संकट को 2008 के बाद का सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है. यह संकट अब तक कई बैंकों को अपना शिकार बना चुका है. मौजूदा बैंकिंग संकट की शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से हुई थी. उसके बाद कई अमेरिकी बैंक इसकी चपेट में आए. संकट का दायरा अमेरिका से बाहर भी पसर चुका है. यूरोप के सबसे पुराने बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस भी इस बैंकिंग संकट की भेंट चढ़ चुका है.

ये भी पढ़ें: नक्सलियों के आतंक का पर्याय था यह जिला, अब 6000 करोड़ के पार है रेवेन्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget