एक्सप्लोरर

Urban Unemployment: शहरी इलाकों में तेजी से घट रही बेरोजगारी दर, 2023 से ही जारी है गिरावट 

Labour Force Survey: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं. मंत्रालय के लेबर फोर्स सर्वे के अनुसार, पुरुषों के साथ ही महिलाओं के लिए भी यह आंकड़ा घटा है.

Labour Force Survey: भारत के शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर लगातार घटती जा रही है. साल 2023 से ही इसमें लगातार गिरावट जारी है. शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर, 2023 के दौरान घटकर 6.5 फीसदी रह गई. साल 2022 में यही आंकड़ा 7.2 फीसदी रहा था. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं. 

15 साल से ऊपर के लोग किए जाते हैं शामिल 

मंत्रालय के तिमाही लेबर फोर्स सर्वे (Labour Force Survey) के अनुसार, शहरी इलाकों में लोगों को ज्यादा काम मिल रहे हैं. मंत्रालय ने यह सर्वे अप्रैल, 2017 में शुरू किया था. इससे हर तिमाही में लेबर फोर्स डाटा उपलब्ध कराया जाता है. इसमें 15 साल से ऊपर के लोगों को शामिल किया जाता है. हालिया सर्वे के अनुसार, पुरुषों के लिए बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर, 2022 के 6.5 फीसदी से घटकर अक्टूबर-दिसंबर, 2023 में 5.8 फीसदी रह गई. समान अवधि में महिलाओं के लिए बेरोजगारी की दर 9.6 फीसदी से घटकर 8.6 फीसदी रह गई.

वर्कर टू पापुलेशन रेश्यो भी बढ़ा 

इस अवधि में वर्कर टू पापुलेशन रेश्यो (WPR) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 46.6 फीसदी हो गई. एक साल पहले की समान अवधि में यही आंकड़ा 44.7 फीसदी रहा था. पुरुषों के लिए डब्ल्यूपीआर 68.6 फीसदी से बढ़कर 69.8 फीसदी और महिलाओं के लिए यही आंकड़ा 20.2 फीसदी से बढ़कर 22.9 फीसदी हो गया है. मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में सर्वे के लिए 44,544 परिवारों और 1.69 लाख लोगों से डाटा इकठ्ठा किया गया. 

चार बार किया जाता है चुने हुए घर का दौरा

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय ने बताया कि इस सर्वे के लिए रोटेशनल पैनल सैंपलिंग डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है. इसके तहत शहरी इलाकों में हर चुने हुए घर का दौरा चार बार किया जाता है. इसमें कहा गया है कि रोटेशन की योजना यह सुनिश्चित करती है कि पहले चरण की सैंपलिंग यूनिट्स (FSU) का 75 फीसदी लगातार दो विजिट के बीच मेल खाए. शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में गिरावट आ रही है. लेबर फोर्स सर्वे का जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही का आंकड़ा नवंबर में जारी किया गया था. इसके मुताबिक, बेरोजगारी दर गिरकर 6.6 फीसदी रही थी. अप्रैल-जून 2023 तिमाही के दौरान भी बेरोजगारी 6.6 फीसदी रही थी.

ये भी पढ़ें 

DA Hike: जल्द बढ़ने वाला है डीए, केंद्र सरकार कर सकती है ऐलान, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget