एक्सप्लोरर

DA Hike: जल्द बढ़ने वाला है डीए, केंद्र सरकार कर सकती है ऐलान, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

Salary Hike: केंद्र सरकार एम्प्लॉईज और पेंशनर्स को जल्द ही खुशखबरी दे सकती है. आइए समझ लेते हैं इस फैसले से उनकी वेतन में कितना इजाफा हो जाएगा.

Salary Hike: केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) कर सकती है. कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी कर जुलाई में डीए (Dearness Allowance) में इजाफा करती है. डीए की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर की जाती है. बढ़े हुए डीए का ऐलान मार्च में किया जा सकता है. आइए समझ लेते हैं कि इस डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के एम्प्लॉईज और पेंशनर्स की वेतन में कितना इजाफा हो जाएगा. 

अभी 46 फीसदी मिल रहा है डीए 

लेबर मिनिस्ट्री का लेबर ब्यूरो कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) डाटा हर महीने जारी करता है. इसी आधार पर उन कर्मचारियों और पेंशन धारियों का डीए बढ़ाया जाता है, जो 7वें वेतन आयोग के आधार पर सैलरी और पेंशन लेते हैं. फिलहाल केंद्र सरकार अपने एम्प्लॉईज और पेंशनर्स को बेसिक पे का 46 फीसदी डीए दे रही है. सीपीआई आईडब्लू डाटा के अनुसार, डीए में बढ़ोतरी होकर इसे 50.26 फीसदी हो जाना चाहिए. हालांकि, केंद्र सरकार इसे सीधा 4 फीसदी बढ़ाकर बेसिक पे का 50 फीसदी कर सकती है. 

1 जनवरी से बढ़ा हुआ माना जाएगा 

इससे पहले केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर, 2023 को डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसे 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी माना गया था. अभी सरकार जो 4 फीसदी बढ़ोतरी के ऐलान करने वाली है, उसे 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी माना जाएगा. देरी से ऐलान होने के चलते पिछले महीनों का डीए एरियर के रूप में मिल जाता है. डीए को महंगाई का प्रभाव खत्म करने के लिए बढ़ाया जाता है. इससे कर्मचारी की वेतन समय-समय पर बढ़ती रहती है. उसे महंगाई का डर नहीं सताता है. 

इस तरह से होगा इजाफा 

इकोनॉमिक टाइम्स की गणना के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 53500 रुपये है तो 46 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 24,610 रुपये बनेगा. यदि डीए बढ़कर 50 फीसदी होता है तो उसे हर महीने 2140 रुपये का फायदा हो जाएगा. इसी तरह यदि किसी की पेंशन 41000 रुपये प्रति माह है तो 46 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 18906 रुपये होगा. डीए में इजाफा होने के बाद उसकी पेंशन 1644 रुपये बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें 

Adani Green Energy: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ से ज्यादा घर होंगे रोशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget