एक्सप्लोरर

UPI Transaction: यूपीआई से ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड 9 अरब के पार पहुंचा, 14 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

UPI: भारत में यूपीआई से ट्रांजेक्शन हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. अब ये ट्रांजेक्शन पिछले महीने 9 अरब को पार कर चुका है. 

UPI Payments in May 2023: नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से ट्रांजेक्शन इस साल मई में 9 अरब तक पहुंच चुका है. देश में रिटेल पेमेंट और निपटान सिस्टम के संचालन के लिए अम्ब्रेला निकाय ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. 

एनपीसीआई के जानकारी के मुताबिक, UPI के साथ 9 अरब से ज्यादा का लेनदेन हुआ है. एनपीसीआई ने कहा कि मोबाइल से यूपीआई के जरिए सहज भुगतान करें. 9.41 अरब के ट्रांजेक्शन में 14.89 लाख करोड़ रुपये का आदान प्रदान किया गया है. वहीं अप्रैल के दौरान पेश किए डाटा के मुताबिक, 8.89 अरब की लेनदेन में 14.07 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. 

यूपीआई से हर दिन 1 अरब से ज्यादा की लेनदेन

वहीं मार्च के दौरान यूपीआई से 8.68 अरब का ट्रांजेक्शन किया गया था और 14.10 लाख करोड़ रुपये का अमाउंट ट्रांसफर किया गया था. पिछले तीन महीने से यूपीआई से 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया गया है. पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026-7 तक यूपीआई ट्रांजेक्शन हर दिन 1 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें रिटेल पेमेंट 90 फीसदी होगा.  

2026-27 तक 379 अरब तक जाएगा लेनदेन 

वहीं "द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक - 2022-27" की एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 के दौरान रिटेल सेगमेंट में कुल लेनदेन की मात्रा में यूपीआई का हिस्सा लगभग 75 प्रतिशत था. आगे कहा गया है कि भारतीय डिजिटल पेमेंट में 50 फीसदी की सीएजीआर में स्थिर बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में वित्त वर्ष 2022-23 में 103 बिलियन से वित्त वर्ष 2026-27 में 411 बिलियन लेनदेन तक पहुंचने की उम्मीद है. कहा गया है कि 2027 तक हर दिन 1 अरब डॉलर का रिकॉर्ड लेनदेन होगा, जो 83.71 अरब लेनदेन से बढ़कर 2026-27 तक 379 अरब लेनदेन हो जाएगा. 

क्रेडिट कार्ड की बढ़ेगी मात्रा 

रिपोर्ट में कहा गया है क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जुड़ जाने के बाद से डेबिट कार्ड से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से लेनदेन हो रहा है. ​उम्मीद की जा रही है कि वित्त वर्ष 2024-25 तक क्रेडिट कार्ड में लेनदेन की मात्रा डेबिट कार्ड से ज्यादा होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड जारी करने के अगले पांच सालों में 21 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है. वहीं डेबिट कार्ड 3 फीसदी पर स्थिर रहने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Road Sale: अडानी ने रद्द कर दी 3000 करोड़ की बड़ी डील, इन कारणों से खींचने पड़े कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget