एक्सप्लोरर

Adani Road Sale: अडानी ने रद्द कर दी 3000 करोड़ की बड़ी डील, इन कारणों से खींचने पड़े कदम

Adani Macquarie Deal: कॉरपोरेट जगत में अडानी समूह की पहचान आक्रामक तरीके से नए एसेट के अधिग्रहण करने के लिए की जाती रही है. हालांकि जनवरी के बाद कंपनी के तरीके में बदलाव आया है...

पिछले कुछ महीने के दौरान अडानी समूह (Adani Group) के कारोबार करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है. इस दौरान अडानी समूह की कंपनियों ने कई प्रस्तावित डील रद्द की है. अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. अब अडानी समूह ने मैक्वेरी (Macquarie) से उसकी सड़क परिसंपत्तियां खरीदने के लिए प्रस्तावित डील को रद्द करने का फैसला लिया है.

3100 करोड़ की होने वाली थी डील

अडानी समूह की कंपनी अडानी रोड्स ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (Adani Roads Transport Ltd) ने इस नए घटनाक्रम से शेयर बाजारों को अवगत करा दिया है. अडानी रोड्स ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ऑस्ट्रेलियाई निवेशक मैक्वेरी से चार सड़क परिसंपत्तियां खरीदने वाली थी. यह डील 3,110 करोड़ रुपये की होने वाली थी. हालांकि अब यह डील नहीं होने वाली है. अडानी समूह की कंपनी ने प्रस्तावित सौदे से पीछे हटने का फैसला किया है.

पिछले साल हुआ था समझौता

अडानी रोड्स ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने स्वर्ण टोलवे प्राइवेट लिमिटेड (Swarna TollWay Private Ltd) की 100 फीसदी और गुजरात रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (Gujarat Road and Infrastructure Company Ltd) की 56.8 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए 4 अगस्त 2022 को समझौता किया था. इन दो कंपनियों के पास गुजरात और आंध्रप्रदेश में 2 टोल सड़क परियोजनाएं हैं.

अडानी की कंपनी ने बताई वजह

अडानी रोड्स ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया है कि विक्रेता यानी मैक्वेरी के द्वारा शेयर खरीद समझौते के हिसाब से तय समय में क्लोजिंग की शर्तों को संतोषजनक तरीके से नहीं पूरा किया गया, इस कारण खरीदार यानी उसने शेयर खरीद अनुबंध को टर्मिनेट करने का फैसला किया है. इसके बाद कंपनियों को नोटिस के माध्यम से जानकारी दे दी गई है.

इससे पहले लटकीं ये डील

जनवरी 2023 के बाद यह पहली डील नहीं है, जिससे अडानी समूह ने पीछे हटने का फैसला लिया है. इससे पहले फरवरी महीने के दौरान अडानी समूह की एक अन्य कंपनी अडानी पावर ने डीबी पावर से थर्मल पावर एसेट्स खरीदने के समझौते को एक्सपायर होने दिया था. इससे 7,017 करोड़ रुपये की डील अधूरी रह गई थी. वहीं समूह ने मुंद्रा पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट पर 34,900 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों को भी बंद कर दिया है. दरअसल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह ने कारोबार करने की रणनीति बदली है. अब ग्रुप का फोकस नए क्षेत्रों में कारोबार का विस्तार करने के बजाय कर्जों को कम करने तथा निवेशकों का भरोसा जीतने पर है.

ये भी पढें: जिन कंपनियों से होती रही टक्कर, उनसे भी कर्ज लेने पर मजबूर हुई वेदांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी

वीडियोज

Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget