एक्सप्लोरर

UPI Payment: यूपीआई से गलत जगह कर दिया पैसा ट्रांसफर तो घबराएं नहीं, आसानी से ऐसे मिल सकता है रिफंड

Wrong UPI Payment: अगर आपने गलती से कोई यूपीआई ट्रांजेक्शन कर दिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस तरीके से आप आसानी से अपना पैसा वापस पा सकते हैं.

Wrong UPI Payment: देश में यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) एक क्रांति की तरह आया. इसने हमारे लेनदेन की आदतों को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. एक जगह से दूसरी जगह पैसा भेजना हो या दुकानों पर पेमेंट, UPI ने सब कुछ बेहद आसान और तेज कर दिया है. चंद सेकंड में क्यूआर स्कैन करके पूरी सुरक्षा के साथ आपका पैसा ट्रांसफर (UPI Transfer) और पेमेंट हो जाता है. हालांकि, कई बार लोग गलती से लोग किसी और के खाते में पैसा भेज देते हैं. उसके बाद परेशान होते हैं कि हमारा पैसा अब कैसे वापस मिलेगा. ऐसी परिस्थिति में घबराने की कोई जरुरत नहीं है. आप कुछ सिंपल स्टेप फॉलो करके अपना पैसा आसानी से वापस प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे. 

गलती से हो जाए यूपीआई पेमेंट तो क्या करें 

अगर कभी आप कोई गलत यूपीआई पेमेंट कर दें तो सबसे पहले अपने बैंक के कस्टमर सर्विस विभाग को कॉल करें. आप यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर से भी संपर्क कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, गलत ट्रांजेक्शन की जानकारी सबसे पहले अपने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के कस्टमर सपोर्ट को देनी होती है. यूपीआई या नेट बैंकिंग से गलत खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाने के बाद आप टोल फ्री नंबर 18001201740 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपको पेमेंट से जुड़ी सारी जानकारी इन्हें देनी पड़ेगी.

समाधान न होने पर यहां करें शिकायत

अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो एनपीसीआई पोर्टल (NPCI Portal) पर भी शिकायत कर सकते हैं. पोर्टल पर जाकर ‘व्हाट वी डू’ पर क्लिक करें. यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. इनमें से यूपीआई का चयन करें. इसके बाद ‘कम्प्लेंट सेक्शन’ में जाकर लेनदेन का विवरण भरें. इसमें बैंक का नाम, ईमेल, फोन नंबर और यूपीआई आईडी आदि की जानकारी देनी होगी. इसके बाद ‘इनकरेक्टली ट्रांसफर्ड टू द रोंग यूपीआई एड्रेस’ का विकल्प चुनें. इसके साथ ही वैलिड डॉक्यूमेंट भी अटैच कर दें.

30 दिन में समाधान न मिले तो बैंकिंग लोकपाल से करें संपर्क 

अगर शिकायत करने के 30 दिन के अंदर समस्या नहीं सुलझती है तो आप बैंकिंग लोकपाल से भी संपर्क कर सकते हैं. हालांकि, नियमों के अनुसार आपको गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत घटना के 3 दिन के अंदर करनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें 

Raymond Group: सिंघानिया फैमिली में झगड़े से रेमंड के शेयरों को बड़ा झटका, चंद दिनों में घट गई 1500 करोड़ रुपये कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?
Royal Stag, McDowell's पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी
Royal Stag, McDowell's पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget