एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: इस हफ्ते गुलजार रहेगा आईपीओ मार्केट, लॉन्चिंग और लिस्टिंग का होगा बड़ा खेल

IPO Market: इस हफ्ते मार्केट पर कई आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद होगा. साथ ही कई आईपीओ की लिस्टिंग होने जा रही है.

IPO Market: लोकसभा चुनाव के बाद आईपीओ आने की रफ्तार जारी थी. साल की पहली छमाही में लगभग 35 कंपनियों के आईपीओ बाजार में दस्तक दे चुके हैं. इनके जरिए कंपनियों ने लगभग 32 हजार करोड़ रुपये बाजार से उठाए हैं. हालांकि, सोमवार, 8 जुलाई से शुरू हो रहा हफ्ता थोड़ा शांति भरा रहने वाला है. मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई आईपीओ नहीं आने वाला है. हालांकि, एक एसएमई आईपीओ इस हफ्ते खुलने वाला है. इसके अलावा कई आईपीओ का सब्सक्रिप्शन जारी रहेगा. साथ ही कई आईपीओ की लिस्टिंग के चलते मार्केट गुलजार बना रहेगा. आइए एक नजर इस हफ्ते आईपीओ सेगमेंट में होने वाली हलचल पर डाल लेते हैं. 

सहज सोलर आईपीओ (Sahaj Solar IPO)

इस कंपनी का आईपीओ 11 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. आप इसमें 15 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं. इस 52.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 171 से 180 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 29.2 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है. 

अंबे लैबोरेट्रीज आईपीओ (Ambey Laboratories IPO)

इस कंपनी का आईपीओ 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो कि 8 जुलाई को बंद होने वाला है. इस 44.68 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 65 से 68 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 62.58 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है. साथ ही 3.12 लाख शेयर्स का ऑफर फॉर सेल भी होगा.

गणेश ग्रीन भारत आईपीओ (Ganesh Green Bharat IPO)

इस कंपनी का आईपीओ 5 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो कि 9 जुलाई को बंद होगा. इस 125.23 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 181 से 190 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 65.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है.

एफवा इंफ्रा एंड रिसर्च आईपीओ (Effwa Infra and Research IPO)

इस कंपनी का आईपीओ 5 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो कि 9 जुलाई को बंद होगा. इस 51.27 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 53.17 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है. साथ ही 9.36 लाख शेयर्स का ऑफर फॉर सेल भी होगा.

इन आईपीओ की होने वाली है लिस्टिंग 

इस हफ्ते बीएसई और एनएसई पर 10 जुलाई को एमक्योर फार्मा के आईपीओ (Emcure Pharmaceuticals) की लिस्टिंग होने जा रही है. इसके अलावा बंसल वायर आईपीओ (Bansal Wire IPO) की लिस्टिंग 10 जुलाई, अंबे लैबोरेट्रीज की 11 जुलाई, गणेश ग्रीन भारत आईपीओ (Ganesh Green Bharat IPO) की 12 जुलाई और एफवा इंफ्रा की लिस्टिंग 12 जुलाई को होने वाली है. 

ये भी पढ़ें 

टॉयलेट साफ करते थे खरबों रुपये की कंपनी के बॉस, कर्मचारियों को दिया विशेष संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget