एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: टूटेगा 20 साल पुराना रिकॉर्ड! इस हफ्ते आ रहे हैं 63 सौ करोड़ के 3 आईपीओ

IPO This Week: ये तीनों ही मेनबोर्ड आईपीओ हैं, जिन पर आप 6 से 10 मई तक दाव खेल सकेंगे. ग्रे मार्केट में इनकी कीमत काफी ऊपर चल रही है.

IPO This Week: भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते 3 बड़े आईपीओ आने वाले हैं. ये तीनों ही मेनबोर्ड आईपीओ हैं. इन आईपीओ की ओपनिंग 6 से 10 मई के बीच होने वाली है. ये कंपनियां निवेशकों से 6,392.56 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी. साल 2004 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्राइमरी मार्केट में मई के दौरान इतने बड़े आईपीओ आ रहे हैं. इन तीनों ही कंपनियों आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance), टीबीओ टेक (TBO Tek) और इंडीजेन (Indegene) के आईपीओ का मार्केट को लंबे समय से इंतजार था. इन तीनों कंपनियों के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस काफी ऊपर चल रहा है. 

आधार हाउसिंग फाइनेंस 

इस कंपनी (Aadhar Housing Finance) का आईपीओ इन तीनों से सबसे बड़ा है. कंपनी आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाना चाहती है. इस इश्यू के लिए बिडिंग 8 से 10 मई तक खुली रहेगी. कंपनी ने प्राइस बैंड 300 से 315 रुपये के बीच तय किया है. इसका लॉट साइज 47 इक्विटी शेयर का है. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 65 रुपये चल रहा था, जो कि अब घटकर 50 रुपये पर आ गया है. 

इंडीजेन

इस डिजिटल सर्विस कंपनी (Indegene) का आईपीओ 1,841.76 करोड़ रुपये का है. इस इश्यू के लिए बिडिंग 6 से 8 मई तक खुली रहेगी. कंपनी ने प्राइस बैंड 430 से 452 रुपये के बीच तय किया है. इसका लॉट साइज 33 इक्विटी शेयर का है. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 230 रुपये चल रहा है. कंपनी के आईपीओ के लिस्टिंग 51 फीसदी मुनाफे के साथ हो सकती है. 

टीबीओ टेक

इस ट्रेवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म (TBO Tek) का आईपीओ 1,550.81 करोड़ रुपये का है. इस इश्यू के लिए बिडिंग 8 से 10 मई तक की जा सकेगी. कंपनी ने प्राइस बैंड 875 से 920 रुपये के बीच तय किया है. आपको इसके कम से कम 16 इक्विटी शेयर खरीदने पड़ेंगे. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 400 रुपये चल रहा है. इसकी लिस्टिंग भी लगभग 40 फीसदी मुनाफे के साथ हो सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Air India: एयर इंडिया से ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, घटा दी गई फ्री बैगेज लिमिट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
सऊदी अरब में कितने भारतीय काम करते हैं, कितना पैसा भारत आता है?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget