एक्सप्लोरर

New Noida: आगरा के नजदीक बसेगा एक और नोएडा, जानिए इस नए शहर के बारे में सब कुछ 

New City in UP: नोएडा के नजदीक ही जेवर एयरपोर्ट इसी साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके चलते न सिर्फ टूरिज्म बढ़ेगा बल्कि निवेश की संभावनाएं भी प्रबल होंगी.

New City in UP: दिल्ली से सटा हुआ नोएडा उत्तर प्रदेश की स्टार सिटी है. इस शहर ने यूपी की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं. इसकी सफलता से उत्साहित होकर अब यूपी सरकार (UP Government) ने नोएडा जैसा ही एक और शहर बसाने का फैसला लिया है. यह नया शहर आगरा के नजदीक बसाया जाएगा. यह शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) की वजह से बढ़ने वाली आबादी को अपने अंदर जगह देगा. इससे प्रदेश में न सिर्फ निवेश का माहौल बनेगा बल्कि आर्थिक विकास भी होगा.

नोएडा से 190 किमी दूर होगा नया शहर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया शहर नोएडा से लगभग 190 किमी दूर होगा. साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट या जेवर एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 150 किमी होगी. यह नया शहर लगभग 10500 हेक्टेयर इलाके में बसाया जाएगा. इसका साइज नोएडा से लगभग आधा होगा. इस नए नोएडा को विकसित करने और 10 साल का मास्टरप्लान बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (Yamuna Expressway Authority) ने कंसल्टेंट्स से ऑफर मांगे हैं. इसके तहत अन्य शहरों के ट्रंसपोर्ट कनेक्टिविटी, पर्यावरण बदलाव और शहर की तरक्की के विचार शामिल किए जाएंगे. 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चलते पड़ी जरूरत 

जेवर में नया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है. प्रदेश सरकार को पूरी उम्मीद है कि इस एयरपोर्ट के चलते आसपास के इलाकों में विकास होगा. यह एयरपोर्ट इस साल के अंत तक परिचालन शुरू कर देगा. इसके चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री यहां आएंगे. नया एयरपोर्ट आगरा के नजदीक है, जहां विश्व प्रसिद्ध ताजमहल भी स्थित है. इसे देखने के लिए देश विदेश के टूरिस्ट आते रहते हैं. नए एयरपोर्ट के चलते इलाके में टूरिज्म की संभावनाएं और बढ़ेंगी. 

यमुना एक्सप्रेसवे से सटे हुए इलाके में बसेगा 

यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य निवेश के माहौल को बढ़ाना और आर्थिक विकास के लिए वातावरण तैयार करना है. अथॉरिटी के क्षेत्र में 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे से सटा हुआ इलाका आता है. इसमें नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा के इलाके शामिल हैं. गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा के मास्टर प्लान तैयार हो चुके हैं. अभी आगरा का मास्टर प्लान रेडी नहीं है. इसलिए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी आगरा के नजदीक इस शहर की संभावनाएं तलाशने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें 

Gold Prices: गोल्ड के रेट में आया 2700 रुपये का उछाल, आखिर क्यों पूरी दुनिया जमकर खरीद रही सोना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget