एक्सप्लोरर

Gold Prices: गोल्ड के रेट में आया 2700 रुपये का उछाल, आखिर क्यों पूरी दुनिया जमकर खरीद रही सोना 

Gold Investment: एमसीएक्स पर सोने की कीमत 65,298 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है. एक हफ्ते में इसमें लगभग 2700 रुपये की तेजी आ चुकी है.

Gold Investment: हम भारतीयों को गोल्ड बहुत पसंद है. हम न सिर्फ इसे पहनना चाहते हैं बल्कि गोल्ड को निवेश का सुरक्षित विकल्प भी मानते हैं. इसी चाहत के चलते पिछले हफ्ते सोना लगभग 2700 रुपये की उछाल मार चुका है. एमसीएक्स (MCX) पर इसकी कीमत 65,298 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है. सोने की कीमतों में यह तेजी यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के चलते देखी जा रही है. गोल्ड के यह रेट न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में गोल्ड के रेट और ऊपर जा सकते हैं. 

इंटरनेशनल मार्केट में भी बढ़े गोल्ड के रेट

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट 2152 डॉलर प्रति आउंस पहुंच चुके हैं. फरवरी के अंत तक इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट 0.25 फीसदी कम 2032.8 डॉलर पर थे. हालांकि, जब से सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नजर आई है, तभी से सोने के रेट बढ़ने लगे हैं. दूसरी तरफ एमसीएक्स सिल्वर (MCX Silver) में गिरावट का रुख दिखाई दिया है. बुधवार को यह 74,015 रुपये प्रति किलो के भाव पर था. इसमें लगभग 123 रुपये (0.17 फीसदी) की गिरावट आई है. सिल्वर फ्यूचर में मार्च में लगभग 4.01 फीसदी की तेजी आई और यह 2,859 रुपये के रेट पर पहुंच गया है. 

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव से भी बढ़ी खरीदारी 

गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी का एक और कारण डॉलर इंडेक्स (DXY) में गिरावट भी मानी जा सकती है. फिलहाल यह 6 बड़ी करेंसी के मुकाबले 0.17 फीसदी घटकर 103.80 पर आ गया है. क्वांटम एएमसी के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर चिराग मेहता ने लाइव मिंट को बताया कि फेडरल रिजर्व द्वारा रेट की उम्मीद के अलावा मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और दुनिया में फैली आर्थिक सुस्ती से सोने के रेट बढ़ रहे हैं. साल 2024 में अमेरिका की आर्थिक स्थितियों में सुधार की बहुत ज्यादा गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है. इसलिए सोने की खरीदारी के लिए लोगों का रुख और बढ़ा है.

कहां तक जाएंगी सोने की कीमतें 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर के सेंट्रल बैंक द्वारा 2023 में लगभग 1037 टन गोल्ड खरीदा गया. इस साल भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है. केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद जारी रहने से भारत में भी गोल्ड के रेट और ऊपर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Bitcoin Price: बिटकॉइन ने रचा इतिहास, पहली बार 70 हजार डॉलर का माइलस्टोन किया पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget