एक्सप्लोरर

Union Budget 2024: नई टैक्स व्यवस्था में मिलेगी और राहत? बजट से पहले सामने आया टैक्सपेयर्स को निराश करने वाला ये अपडेट

New Tax Regime Changes: अभी से करीब 3 सप्ताह बाद नया बजट पेश होने वाला है. लोकसभा चुनावों से पहले आ रहे इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं...

जैसे-जैसे साल का पहला महीना यानी जनवरी बीत रहा है, बजट की तारीख नजदीक आ रही है. अगले महीने की शुरुआत आम बजट के साथ होगी. यह बजट ऐसे समय आ रहा है जब कुछ महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस कारण लोग बजट से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं. चुनावी बजट होने के चलते लोगों को इस बात की उम्मीद है कि सरकार इसमें विभिन्न फायदों का ऐलान कर सकती है.

नई कर व्यवस्था पर सरकार की इच्छा

बजट से पहले हर बार लोगों को टैक्स के मोर्चे पर उम्मीदें रहती हैं. इस बार भी कहनी अलग नहीं है. एक ऐसी ही उम्मीद जुड़ी है नई कर व्यवस्था के साथ. केंद्र सरकार नई कर व्यवस्था यानी न्यू टैक्स रिजीम को लोकप्रिय बनाना चाह रही है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यदा लोग नई कर व्यवस्था को चुनें. हालांकि अब भी बड़ी संख्या में टैक्सपेयर पुरानी कर व्यवस्था के साथ जा रहे हैं. इसका कारण है पुरानी कर व्यवस्था में मिल रहे ज्यादा टैक्स लाभ. ऐसे में नई कर व्यवस्था में टैक्स लाभों का दायरा बढ़ाए जाने की उम्मीदें की जा रही हैं.

नहीं होगी टैक्स रिबेट में बढ़ोतरी

हालांकि अब केंद्र सरकार ने इस मोर्चे पर अपना रुख साफ कर दिया है. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें तो इस बार के बजट में नई कर व्यवस्था के तहत टैक्स रिबेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होने वाली है. मनी कंट्रोल ने यह दावा वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से किया है. हालांकि अधिकारी का नाम या उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है.

बजट 2024 से लोगों की उम्मीद

लोग ऐसा कयास लगा रहे थे कि आगामी बजट में नई कर व्यवस्था को चुनने वाले इनकम टैक्सपेयर के लिए इनकम टैक्स रिबेट के दायरे को बढ़ाया जा सकता है. अभी नई कर व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स रिबेट का दायरा 7 लाख रुपये है. इसे बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये सालाना करने की उम्मीद थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल यानी 2023 में बजट में इस दायरे को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का ऐलान किया था.

पिछले बजट में जोड़े गए ये फायदे

नई कर व्यवस्था में पहले कर लाभ न के बराबर थे, लेकिन इसे लोकप्रिय बनाने के लिए बाद में कई टैक्स लाभ जोड़े गए. टैक्स रिबेट के दायरे को बढ़ाने के अलावा पिछले साल बजट में बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट में भी बढ़ोतरी की गई थी. इसे 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया गया था. सरकार ने फैमिली पेंशन के लिए 15 हजार रुपये का डिडक्शन भी शुरू किया था. नई कर व्यवस्था में सैलरीड इंडिविजुअल्स, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए पहली बार 2023 बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन का प्रावधान किया गया था.

ये भी पढ़ें: सबसे अच्छा मल्टीबैगर! 6 रुपये से 44 रुपये हुआ भाव, साल भर में आई 335 पर्सेंट की तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget