एक्सप्लोरर

Budget 2023-24: बजट में मोदी सरकार दे सकती है 400 नए वंदे भारत ट्रेनों की सौगात!

Budget 2023-24 : मोदी सरकार की तरफ से आने वाले बजट में 400 नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया जा सकता है.

Budget 2023-24: आज वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Trains) की सुविधा कुछ ही राज्यों को मिल पा रही है, लेकिन भविष्य में देशभर में ये ट्रेन दौड़ती नजर आएगी. मोदी सरकार की मंशा है कि देश के हर राज्य में वंदे भारत ट्रेन की सुविधा हो. कोई भी राज्य इस ट्रेन के उपयोग से वंचित नहीं रहे. दरअसल केंद्र की मोदी सरकार अगले बजट (Budget 2023-24) में 50 या 100 नहीं बल्कि 400 नई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को गिफ्ट देने का विचार है.

नई वंदे भारत का ऐलान 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार बजट में 300 से 400 नई वंदे भारत का ऐलान कर सकती है. मालूम हो कि सरकार अब तक कुल 75 वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे चुकी है. इस साल संभावना है कि रेलवे के लिए बजट सपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है. इस बार का बजट पिछले साल के 1.37 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है. मतलब अगर ऐसा हुआ तो ये रेलवे को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा.

रेलमंत्री ने क्या कहा 
अगर ऐसा होता है, तो अगले 3 साल में 475 वंदे भारत ट्रेन दौड़ती दिखेंगी, हालांकि ट्रेन को तैयार करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि बुलेट ट्रेन- 2026 तक पूरी तरह से संचालित होने लगेगी. 475 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं. पिछले बजट में 75 को ट्रेन स्वीकृति दी जा चुकी थी. हम आने वाले 3 साल में इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. 

5 रूट्स पर चल रही ट्रेन 
देश में 5 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसमें हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच, नई दिल्ली श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन के बीच, नई दिल्ली से वाराणसी के बीच, चेन्नई से मैसुरु जंक्शन के बीच और गांधी नगर से मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसमें से 2022 में लॉन्च होने वाली गांधी नगर मुंबई सेंट्रल, चेन्नई से मैसुरु और नई दिल्ली ऊना दूसरी पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन हैं.

पीएम ने 5वीं ट्रेन को दिखाई झंडी 
अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पांचवी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. जिसके बाद यात्रियों को चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर आसानी से पूरा करने में मदद मिली. वहीं बेंगलुरु से मैसुरु तक का सफर अब केवल 2 घंटे में पूरा किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

Twitter Blue: ब्लू के साथ 'ग्रे' और 'गोल्ड' भी होगा ट्विटर टिक मार्क, एलन मस्क ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget