एक्सप्लोरर

ऊबर ने शुरू की इन शहरों में सर्विस, पैसेंजर्स और ड्राइवर्स के लिये मास्क पहनना अनिवार्य किया

ऊबर ने जिन शहरों में अपनी सर्विस शुरू कर दी है वहां पैसेंजर्स और ड्राइवर्स के लिए मास्क पहनकर बैठना अनिवार्य होगा.

नई दिल्ली: एप बेस्ड कैब सर्विसेज देने वाली कंपनी ऊबर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के जारी प्रकोप के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये उसने यात्रियों और चालकों के लिये मास्क अनिवार्य करने समेत कई उपाय किये हैं.

ऊबर-ओला को कई जगह सर्विसेज शुरू करने की मंजूरी सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है. इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न श्रेणियों में क्षेत्रों को बांटने पर निर्णय लेने की शक्ति दी गई है. राज्यों के फैसले के आधार पर, ऊबर और ओला जैसी कंपनियां विभिन्न स्थानों में सेवाएं फिर से शुरू कर सकेंगी.

ऊबर ग्लोबल के सीनियर डायरेक्टर (उत्पाद प्रबंधन) सचिन कंसल ने कहा कि सोमवार से भारत में जहां भी ऊबर का संचालन शुरू होता है, यात्रियों और चालकों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा. उन्होंने कहा कि यह ड्राइवरों और सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये शुरू की जा रही विशिष्ट सुरक्षा सुविधाओं और नीतियों का हिस्सा है.

लॉकडाउन शुरू होते ही लगी थी एप बेस्ड कैब सर्विसेज पर पाबंदी बता दें कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है और सोमवार से इसका चौथा चरण शुरू हो गया है. लॉकडाउन शुरू होने के बाद से देश में कैब व टैक्सियों के परिचालन पर पाबंदी लग गई थी.

इन शहरों में ऊबर की सर्विसेज शुरू हालांकि चार मई से शुरू हुए तीसरे चरण के लॉकडाउन में पाबंदियों में कुछ ढील दी गई थी, तब कैब व टैक्सियों को कुछ इलाकों में परिचालन की अनुमति मिली थी. ऊबर ने तीसरे चरण में जमशेदपुर, कोच्चि, कटक और गुवाहाटी (ग्रीन जोन) के साथ-साथ अमृतसर, रोहतक, गुरुग्राम और विशाखापत्तनम (ऑरेंज जोन) सहित 25 शहरों में परिचालन शुरू करने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें

बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों को भारी चपत लगी, 3.65 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

SWIGGY करेगी 1100 कर्मचारियों की छंटनी, कारोबार पर बुरे असर के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?
क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget