एक्सप्लोरर

Two-Wheelers: दोपहिया वाहनों की बिक्री में दिखने लगा सुधार, इस तरह बिक्री आंकड़ों में आई तेजी-ये है असर

Two-Wheelers Sales Increased: अच्छे मानसून से ग्रामीण इलाकों में इनकम बढ़ने की उम्मीद है और इसका खासतौर पर असर टू-व्हीलर्स की बिक्री के आंकड़े बढ़ने के रूप में देखा जा रहा है.

Two-Wheelers: देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए इस समय अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं और जहां चार पहिया वाहनों के लिए मांग तेजी से बढ़ रही है वहीं अब टू-व्हीलर सेक्टर के लिए भी अच्छा रुझान वापस आता नजर आ रहा है. इस साल की दूसरी छमाही में टू-व्हीलर्स के लिए अच्छी मांग और बिक्री के आंकड़े देख जाने की उम्मीद ऑटो सेक्टर्स के एक्सपर्ट जता रहे हैं. यहां हम जानेंगे कि इन उम्मीदों के पीछे क्या मुख्य वजहें हो सकती हैं.

आर्थिक रिकवरी
देश की अर्थव्यवस्था में इस समय रिकवरी मोड चल रहा है और कई आर्थिक आंकड़ों में सुधार का डेटा आने लगा है. अच्छे मानसून से ग्रामीण इलाकों में इनकम बढ़ने की उम्मीद है और इसका खासतौर पर असर टू-व्हीलर्स की बिक्री के आंकड़े बढ़ने के रूप में देखा जा रहा है. ग्रामीण इलाकों में अभी भी टू-व्हीलर्स की बिक्री तुलनात्मक रूप से ज्यादा होती हैं और 

FADA ने जताई उम्मीद
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने हाल ही में एक सर्वे कराया है. इसमें 50 फीसदी से ज्यादा यानी 50.3 फीसदी ऑटोमोबाइल डीलर्स ने साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई-दिसंबर के बीच बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है. वैसे बता दें कि इसके संकेत अप्रैल 2022 से ही मिलने लगे हैं और अप्रैल में 11,94520 टू-व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की गई है जो अप्रैल 2021 की 8,65,628 दोपहिया वाहनों की बिक्री के मुकाबले 37.99 फीसदी यानी 38 फीसदी ज्यादा है.

आने वाले त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
त्योहारों में नया वाहन खरीदने की परंपरा और देश में लगातार टू-व्हीलर्स के नए-नए मॉडल लॉन्च होने का असर नए वाहनों की ब्रिक्री पर देखा जाएगा. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज-दफ्तर आदि पूरी तरह से खुलने के चलते भी टू-व्हीलर्स की डिमांड में तेजी आ रही है.

2019 के बाद हालात खराब हुए पर अब दिखेगा सुधार
साल 2019 में यानी कोरोनाकाल के आने से पहले देश में सबसे ज्यादा 2.12 करोड़ टू-व्हीलर बिके थे. हालांकि इसके बाद कोविडकाल के आने के चलते लगातार गिरावट देखी गई. अब साल 2022 में फिर से टू-व्हीलर सेल्स में इजाफा देखा जा रहा है और इसके आधार पर दोपहिया वाहनों के सेगमेंट में फिर से बहार देखे जाने की उम्मीदें मजबूत हो गई है.

ये भी पढ़ें

Small Cap Fund Return: इक्विटी सेगमेंट में स्मॉल कैप फंड दे रहे सबसे ज्यादा फायदा, 3 साल में मिला 28 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबरः आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जून में 12.7 फीसदी बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget