एक्सप्लोरर

Twitter Blue यूजर्स को एलॉन मस्‍क दे सकते हैं झटका! वसूल सकते हैं कम से कम 400 रुपये प्रति माह

Twitter User Verification Process: एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर अपने वेरिफिकेशन प्रोसेस में बदलाव करने वाला है. ब्‍लू बैज के लिए यूजर्स से 4.99 से 19.99 डॉलर प्रतिश्‍ माह वसूल सकता है.

Twitter Verification Process: ट्विटर यूजर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में बदलाव करने वाला है. इसकी जानकारी एलॉन मस्‍क ने (Elon Musk) ने रविवार को दी. उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा कि, 'अभी पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में आमूलचूल बदलाव किया जा रहा है.' हालांकि, उन्‍होंने विस्‍तार से इस संदर्भ में कोई जानकरी नहीं दी. 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने प्‍लैटफॉर्मर (Platformer) के हवाले से बताया है कि ट्विटर अकाउंट होल्‍डर के खाते को वेरिफाई कर ब्‍लू टिक देने के लिए शुल्‍क लेने पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर यूजर्स को ब्‍लू टिक बनाए रखने के लिए यानी अपने अकाउंट को वेरिफायड बनाए रखने के लिए 4.99 डॉलर यानी लगभग 415 रुपये प्रति महीने देने पड़ सकते हैं. 

हालांकि, अभी चीफ ट्विट (Chief Twit) एलॉन मस्‍क ने इस संदर्भ में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और इस पूरे प्रोजेक्‍ट को खारिज भी किया जा सकता है. प्‍लैटफॉर्मर के अनुसार, यह संभव है कि वेरिफिकेशन ट्विटर ब्‍लू का ही एक हिस्‍सा होगा. 

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ब्‍लू के लिए ट्विटर सब्‍सक्रिप्‍शन चार्ज बढ़ा सकता है. यूजर्स का वेरिफिकेशन भी इसी के द्वारा किया जाता है. द वर्ज ने अंदरुनी पत्राचार के हवाले से कहा है कि इसका शुल्‍क 4.99 डॉलर से 19.99 डॉलर प्रति माह तक हो सकता है. 

Twitter Blue को पिछले साल जून में लॉन्‍च किया गया था. ट्विटर ब्‍लू यूजर्स को एक्‍सक्‍लूसिव मासिक सब्‍सक्रिप्‍शन के साथ ही अपने ट्वीट्स को एडिट करने की सुविधा भी मिलती है. हालांकि, एलॉन मस्‍क ने अप्रैल में एक पोल करवाकर लोगों से यह जानना चाहा था कि क्‍या ट्वीट को एडिट करने की सुविधा मिलनी चाहिए, जसके जवाब में 70 प्रतिशत लोगों ने हामी भरी थी. इसके बाद इस महीने की शुरुआत में ट्वीट एडिट करने की सुविधा कुछ यूजर्स की दी गई. 

ये भी पढ़ें- 

Banks FD Rates: ये बैंक एफडी पर दे रहा है 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज, सीनियर सिटीजन को मिल रहा ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget