एक्सप्लोरर

TVS Supply Chain Share Price: 5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए टीवीएस सप्लाई चेन के शेयर, आईपीओ को मिला था ऐसा रिस्पॉन्स

TVS Supply Chain IPO Listing: इससे पहले ग्रे मार्केट के प्रीमियम से संकेत मिल रहा था कि टीवीएस सप्लाई चेन के शेयरों की लिस्टिंग लगभग स्थिर रह सकती है. मंगलवार को जीएमपी महज 4 रुपये था...

घरेलू आईपीओ बाजार में इन दिनों माहौल गर्म है. एक के बाद एक कई कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं और उनमें से कई को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. बहुप्रतीक्षित टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के आईपीओ को भी इन्वेस्टर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन आज बुधवार को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कुछ खास नहीं रही.

इस भाव पर हुई लिस्टिंग

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के शेयर आज 5 फीसदी के प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुए. इस शेयर ने बीएसई पर 206.30 रुपये और एनएसई पर 207.05 रुपये के स्तर पर शुरुआत की. टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 197 रुपये था. इस तरह देखें तो टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के शेयर आईपीओ प्राइस की तुलना में करीब 10 रुपये यानी 5 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं.

ऐसा रहा था कंपनी का आईपीओ

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का आईपीओ (TVS Supply Chain Solutions IPO) 10 अगस्त को ओपन हुआ था और 14 अगस्त तक सब्सक्राइब करने के लिए उपलब्ध था. कंपनी के इस आईपीओ का साइज 880 करोड़ रुपये है और इसे ओवरऑल 2.85 गुना सब्सक्राइब किया गया था. आईपीओ के बाद 21 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट हुआ था.

खुदरा निवेशकों ने लुटाया प्यार

कंपनी के आईपीओ में कुल 2.51 करोड़ शुयर शामिल थे. इसके बदले उसे इन्वेस्टर्स से 6.99 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं. सबसे ज्यादा रिटेल इन्वेस्टर्स ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब किया था. रिटेल इन्वेस्टर्स के सेगमेंट को 7.61 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इससे पता चलता है कि इस आईपीओ को खुदरा निवेशकों ने खूब पसंद किया.

जीएमपी से मिल रहा था ये इशारा

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से संकेत मिल रहा था कि शेयर बाजार में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की शुरुआत लगभग स्थिर रह सकती है. लिस्टिंग से एक दिन पहले 22 अगस्त मंगलवार को ग्रे मार्केट में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस महज 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. इस हिसाब से संकेत मिल रहा था कि टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के शेयरों की लिस्टिंग 200 रुपये के आस-पास हो सकती है.

कंपनी का ऐसा है प्रोफाइल

यह कंपनी मुख्य तौर पर इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन और नेटवर्क के सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है. कंपनी 26 देशों के ग्राहकों को सेवाएं देती है. वित्त वर्ष 2022-23 मे कंपनी का राजस्व 10,235 करोड़ रुपये रहा था, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 41.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. पिछले तीन वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का राजस्व सालाना 21.5 फीसदी की दर (CAGR) से बढ़ा है.

ये भी पढ़ें: वैश्विक दबाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी की स्थिर शुरुआत, जियो फाइनेंस पर आज भी लोअर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget