एक्सप्लोरर

Investing In Gold: सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाले देशों की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहा भारत, तुर्की शीर्ष पर

तुर्की 2022 में शीर्ष सोना खरीदार देश के रूप में उभरा है, साथ ही सोने की खरीद के लिए इराक के बाद भारत चौथे स्थान पर रहा है..देखें क्या है रिपोर्ट...

Investing In Gold In India: भारतीयों के लिए सोना (Gold) एक कीमती धातु ही नहीं बल्कि एक शुभ धातु भी है. भारतीय लोग अधिकतर गोल्ड में ही निवेश (Gold Investment) करते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोने की खरीदारी को लेकर दुनिया में चौथे पायदान पर भारत आ गया है. दुनिया में अब तक किए खनन में से सोने का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही औद्योगिक रूप से उपयोग में लाया जाता है. 

सोना खरीदने में जुटे देश

देश में कीमती धातु सोना को रिजर्व के रूप में माना जाता है, जो मुद्रास्फीति, अस्थिरता के खिलाफ उपयोग में लाया जाता है. हाल ही में क्रिप्टोकरंसी में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है. कई देशों ने ज्यादा से ज्यादा सोना खरीदना शुरू कर दिया है. इसका उपयोग वह आर्थिक सुधार के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

670 टन ख़रीदा सोना 

दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा जनवरी-सितंबर 2022 की अवधि के बीच सोने की खरीद ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया है. अकेले तीसरी तिमाही (Q3) में सभी ने मिलकर 670 टन पीली धातु की खरीदी की है. साथ ही अतिरिक्त, वैश्विक स्तर पर एक-चौथाई केंद्रीय बैंक इस साल पीली धातु खरीदने का इरादा रखते हैं.

देखें क्या है रिपोर्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ (Zerodha Co-Founder Nitin Kamath) ने एक निवेश के रूप में सोने पर अपने विचार पेश किए है. कामथ ने कहा कि 'नया 9 दिन पुराना 100 दिन', स्मार्ट मनी का पालन करना हमेशा एक अच्छा विचार है. मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में सोने का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर हुआ है, देश में सोने की खरीदारी जमकर हो रही है.

2022 में सबसे ज्यादा ख़रीदा सोना 

कामथ की रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्की साल 2022 में सबसे ज्यादा सोना खरीदाने वाले देशों में शीर्ष पायदान पर आ गया है. इस देश में जनवरी-सितंबर तिमाही के दौरान 94.63 टन पीली धातु खरीदी, जो मिस्र द्वारा खरीदे 44.41 टन से दोगुने से भी अधिक है. इसी अवधि के दौरान 31.25 टन सोने की खरीद के साथ भारत इराक के बाद चौथे स्थान पर आ गया है. भारत अपने विदेशी मुद्रा भंडार और मुद्रा में किसी भी गिरावट को कम करने के लिए पीली धातु को शामिल कर रहा है. नवंबर 2022 में, कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 7.26 प्रतिशत थी.

ये है लिस्ट 

देश सोने की खरीद (टन में)
तुर्की 94.63 
मिस्र 44.41
इराक 33.90
भारत 31.25
कतर 30.29
उज़्बेकिस्तान 27.99

यह भी पढ़ें- Google vs CCI: गूगल को फिर लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 18 जनवरी को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget