एक्सप्लोरर

अगर बेचने जा रहे हैं सोना तो इन बातों का रखें ख्याल, आपको मिलेगी अधिकतम वैल्यू

सोने का सबसे बड़ा गुण इसकी लिक्विडिटी है और इसे अगर आप जरूरत के वक्त बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसी के जरिए रकम हासिल हो सकती है. हालांकि सोना बेचते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जो यहां पर बताई जा रही हैं.

नई दिल्लीः भारत में निवेश विकल्प के रूप में सोना एक बेहद चर्चित और आसान विकल्प है. कहा जाता है कि रियल एस्टेट, बैंक एफडी, सेविंग्स, म्यूचुएल फंड आदि ऐसे निवेश विकल्प हैं जो आपको तुरंत पैसा देने में सक्षम नहीं हो पाते हैं लेकिन सोना एकमात्र ऐसा विकल्प है जो आप आधी रात को भी बेचने जाएंगे तो आपको पैसा मिल जाएगा. सोने की लिक्विडिटी इसका सबसे बड़ा गुण है. अगर आपको भी सोना बेचने की जरूरत होती है तो कैसे आप इस दौरान ज्यादा से ज्यादा वैल्यू हासिल कर सकते हैं ये आप यहां जान सकते हैं.

सोने को बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान तो मिलेगी अधिकतम वैल्यू

1.अलग-अलग ज्वैलर्स से कोट ले लें- अपने सोने को बेचने का फैसला लिया है तो अलग-अलग ज्वैलर्स से कोट ले लें तो बेहतर रहेगा. जरूरी नहीं कि आप जिस ज्वैलर के पास गए हैं वो आपको मैक्सिमम वैल्यू दिला पाए, लिहाजा आप कम से कम 2-3 ज्वैलर्स के पास जाकर इस सोने की वैल्यूएशन कराएं.

gold

30 साल के होने वाले हैं तो ये फाइनेंशियल प्लानिंग आपके लिए है जरूरी, जानें वर्ना होगा नुकसान

2. चार प्रमुख कारकों का रखें ध्यान-जब सोना बेचें तो हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें और इसके चार प्रमुख कारकों जैसे बीआईएस मार्क, कैरेट में शुद्धता और हॉलमार्किंग और ज्वैलर की पहचान के निशान को भी देखना चाहिए. कई ज्वैलर्स हॉलमार्क के साथ अपनी निशानी भी गहनों पर लगाते हैं और अगर आप उन्हीं ज्वैलर्स के पास अपना सोना बेचने जाते हैं तो आपको अधिकतम वैल्यू मिल सकती है.

3. हॉलमार्क गहनों को खरीदें-हॉलमार्क गहनों, सिक्कों, बार आदि की अधिकतम वैल्यू आपको मिल सकती है लिहाजा खरीदारी करते वक्त आप हॉलमार्क वाले सोने को ही खरीदें ऐसी सलाह है. हालांकि इसकी कीमत नॉन-हॉलमार्क ज्वैलरी से थोड़ी ज्यादा होती है लेकिन ये इस बात की भी गारंटी होती है कि जब आप बेचेंगे तो आपको मैक्सिमम वैल्यू मिल पाएगी.

रिसर्च में दावा: अगर ज्यादा पैसे कमाती हैं पत्नी, पतियों में बढ़ता है तनाव

4. लोकल ज्वैलरी खरीदने से बचें-अगर आप ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि ब्रांडेड ज्वैलरी खरीदें. ब्रांडेड ज्वैलरी से ये फायदा होता है कि इसे ब्रांड वैल्यू के आधार पर जब बेचा जाता है तो आपको ज्यादा फायदा मिलता है.

5.अगर गहने का बिल है तो काफी बेहतर है -आप जिस ज्वैलरी को बेचने जा रहे हैं उसका बिल अगर आपके पास है तो ज्वैलर उसमें लिखी सोने की कैरेट, शुद्धता आदि से इंकार नहीं कर पाता है.

जानिए FD कराने के लिए सबसे अच्छे बैंक कौनसे हैं, इन बैंकों की ब्याज दरें भी जानिए

महंगाई से मिलेगी राहत: 1.2 लाख टन प्याज आयात करेगी सरकार, अभी दाम 100 के पार

साझी विरासत: संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर के विवाद के बीच मिलिए अरबी के ब्राह्मण टीचर से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget