एक्सप्लोरर

भारत पर लागू हुआ 50 प्रतिशत US टैरिफ, कपड़ा उद्योग में भारी हलचल, इन शहरों के फैक्ट्रियों पर पड़े ताले?

US Tariffs: पीएम मोदी ने मंगलवार को एक सभा के दौरान स्वदेशी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से परिषाभा बिल्कुल साधारण है. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि ये किसका पैसा है, ये डॉलर है या फिर पॉण्ड और ये कहां से आया है

US Tariffs Impact On Textile Sector: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए पैनाल्टी के तौर पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ आज यानी बुधवार की सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर प्रभावी हो चुका है. भारतीय सामानों पर अमेरिका में पहले से ही 25 प्रतिशत टैरिफ लग रहा था, ऐसे में अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के बाद अब यह कुल दरें बढ़कर 50 प्रतिशत हो चुकी है. राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से ये अतिरिक्त टैरिफ रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से भारत के ऊपर लगाया गया है. भारत लगातार यह कहता रहा है कि यह बेवजह लगाया गया है.

इससे पहले सोमवार को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी भारतीय सामानों के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का औपचारिक एक मसौदा जारी किया था. ऐसे में हाई टैरिफ के बाद राष्ट्रपति ये उम्मीद कर रहे हैं कि उनके रूसी समकक्षीय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव पड़ेगा और यूक्रेन से जंग रोकने की उनकी कोशिश में मदद मिलेगी.

पीएम का स्वदेशी पर जोर

दूसरी तरफ पीएम मोदी ने मंगलवार को एक सभा के दौरान स्वदेशी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से परिषाभा बिल्कुल साधारण है. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि ये किसका पैसा है, ये डॉलर है या फिर पॉण्ड और ये कहां से आया है... बल्कि महत्वपूर्ण ये है कि मेहनत और मिठाई दोनों ही भारतीय की होनी चाहिए.

उन्होंने अहमदाबाद में जनसभा के दौरान यूएस टैरिफ का हवाला देते हुए कहा कि भारत किसी भी बाहरी दबाव का सामना करेगा. उन्होंने जनता से यह सुनिश्चित किया कि किसान, डेयरी पालक और छोटे लघु उद्योगों के हितों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी.

कपड़ा उद्योग पर जबरदस्त मार

दूसरी तरफ ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ की सबसे ज्यादा मार कपड़ा, लेदर और झींगा मछली जैसे कारोबार पर पड़ा है. इनके एक्सपोर्ट्स के लिए अब अमेरिका बाजार में प्रतिस्पर्धा कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है. इसकी वजह से कई फैक्ट्रियों में ताले लगाने को मालिक मजबूर हो रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय निर्यातकों के संगठन फियो यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि चमड़ा, कपड़ा, कैमिकल्स जैसे उद्योग भारी संकट में हैं. फियो अध्यक्ष एस.सी. रल्हान की अगर मानें तो सूरत, तिरुपुर से लेकर नोएडा तक कई एपरल और टैक्सटाइल निर्माताओं ने प्रोडक्शन लागत बढ़ने की वजह से इसे रोक दिया है. उनका ये कहना है कि बांग्लादेश और वियतनाम के एक्सपोर्टर्स के मुकाबला करना भारत के लिए अब काफी मुश्किल हो चुका है. भारत का एक्सपोर्ट सेक्टर अब पिछड़ रहा है, जिसका सीधा असर इस सेक्टर में लगे लाखों लोगों की आजीविका पर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत पर 50% टैरिफ के बाद अब ट्रंप ने चीन को दी 200% लगाने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget