एक्सप्लोरर

टोटल ने अडाणी समूह के साथ 2.5 अरब डॉलर का समझौता किया, एजीईएल में 20% हिस्सेदारी हासिल की

टोटल ने 2018 में अडाणी समूह की शहरी गैस वितरण फर्म अडाणी गैस लिमिटेड में 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी.अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा- हम 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा के भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं.

नई दिल्ली: फ्रांस के तेल और ऊर्जा समूह टोटल ने अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 2.5 अरब डॉलर में हासिल करने के लिए एक समझौता किया है. दोनों कंपनियों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि इस सौदे से पेरिस स्थित टोटल को दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा विकासकर्ता में हिस्सेदारी हासिल करने के साथ ही 2.35 गीगावाट की चालू सौर परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा.

टोटल ने इससे पहले भी खरीदी थी हिस्सेदारी

टोटल ने 2018 में अडाणी समूह की शहरी गैस वितरण फर्म अडाणी गैस लिमिटेड में 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके अलावा टोटल ने ओड़िसा स्थित समूह की निर्माणाधीन धामरा एलएनजी परियोजना में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी भी हासिल की थी.

ऊर्जा उत्पादन क्षमता 2025 तक 35 गीगावाट करना लक्ष्य

एक बयान में टोटल ने कहा कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 20 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करना अडाणी समूह और टोटल के बीच गहरी साझेदारी को दर्शाता है. बयान में कहा गया कि टोटल समूह तेल कारोबार पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है और वह बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है. उसका लक्ष्य इस समय सात गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़कर 2025 तक 35 गीगावाट करना है.

एजीईएल का लक्ष्य 2025 तक 25 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता तैयार करना है. इस समय एजीईएल के पास कुल 14.6 गीगावाट की परियोजनाएं हैं, जिनमें से तीन गीगावाट की परिचालन क्षमता, तीन गीगावाट की निर्माणाधीन क्षमता तथा 8.6 गीगावाट की क्षमता एकदम शुरुआती चरण में है.

मिलकर काम करने को तैयार- गौतम अडानी

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, ‘‘हम 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा के भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं.’’ टोटल के सीईओ और अध्यक्ष पैट्रिक पाऊयाने ने कहा, ‘‘एजीएल में हमारा प्रवेश भारत के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में हमारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.’’ उन्होंने कहा कि बाजार के आकार को देखते हुए भारत कंपनी के लिए सही जगह है.

यह भी पढ़ें-

ABP Opinion Poll: किसका होगा बंगाल? टीएमसी, बीजेपी या लेफ्ट-कांग्रेस

देश में अब तक 3,81,305 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, आए साइड इफेक्ट के 580 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget