एक्सप्लोरर

Tomato Rate: दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमतों में लगी आग, 140 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे दाम-जनता परेशान

Tomato Rates: देशभर में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं पर दिल्ली-एनसीआर में तो इसके रेट 150 रुपये प्रति किलो तक जाने के आसार दिखा रहे हैं. आम जनता टमाटर की चढ़ती हुई कीमतों से बेतहाशा परेशान है.

Tomato Rates: देश में सभी जगह बारिश के चलते उत्पादक सेंटर्स से सप्लाई में समस्या होने के कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की रिटेल कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं. एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी-आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक कीमतें सोमवार को क्वालिटी के आधार पर 60-120 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थीं और आम जनता इसके चलते परेशान हाल है.

ऑनलाइन रिटेलर्स भी 140 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे टमाटर

रविवार को मदर डेयरी का सफल बिक्री केंद्र टमाटर 99 रुपये प्रति किलो बेच रहा था. एक ऑनलाइन रिटेल सेलर सोमवार को टमाटर हाइब्रिड 140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रहा था. बिगबास्केट पर टमाटर का दाम 105-110 रुपये प्रति किलोग्राम था. अकेले दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू गई हैं. सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि 'मौसम' की वजह से है. इस समय आमतौर पर कीमतें ऊंची होती हैं. अगले 15 दिन में टमाटर के दाम नीचे आ जाएंगे.

आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने क्या कहा

आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया, "बारिश के कारण प्रमुख उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने की वजह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है." कौशिक कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) आजादपुर के सदस्य भी हैं.

बारिश के कारण मुख्य रूप से सप्लाई पर पड़ा असर

बारिश के कारण पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई टमाटर की सप्लाई जल्दी खत्म हो गई है. अब हिमाचल प्रदेश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एकमात्र सप्लायर है. उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे तोड़ाई और परिवहन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों को महाराष्ट्र और कर्नाटक के उत्पादक केंद्रों से टमाटर की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है, क्योंकि बारिश के कारण वहां कीमतें ऊंची चल रही हैं.

अगले 15 दिनों में नीचे टमाटर कीमतें नीचे आने की उम्मीद

अशोक कौशिक ने ये भी कहा, "25 किलोग्राम के एक क्रेट की कीमत 2400 से 3000 रुपये के बीच है. उत्पादक केंद्रों पर प्रति किलोग्राम टमाटर की कीमत 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम है. व्यापारी इतनी ऊंची दरों पर इस कमोडिटी को दिल्ली लाने का जोखिम नहीं उठा सकते." उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन में दक्षिणी राज्यों में बारिश की स्थिति में सुधार होने पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की आपूर्ति सुधरने की उम्मीद है. तब तक टमाटर के दाम ऊंचे बने रहेंगे. 

ये भी पढ़ें

IDFC First Bank के साथ होगा IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग्स का मर्जर, बोर्ड ने दे दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget