एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: टमाटर की कीमतों में लगी आग, 90 रुपये तक पहुंचे दाम, जानें इसकी वजह

Tomato Price Hike: टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है. दिल्ली-NCR के इलाके में रिटेल में टमाटर के भाव 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं.

Tomato Price Hike: टमाटर की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. मानसून की बारिश के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में टमाटर की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है और इसकी कीमतें आसमान छूने लगी हैं. दिल्ली की कई बड़ी थोक सब्जी मंडी जैसे आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. जहां कुछ दिन पहले रिटेल बाजार में टमाटर 28 रुपये किलोग्राम पर बिक रहा था अब वह बढ़कर 90 रुपये किलो तक पहुंच गया है.

थोक बाजार में भी लगातार बढ़ रही कीमतें

दिल्ली के आजादपुर मंडी के एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि टमाटर के भाव थोक में ही 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण बारिश है. पिछले एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश का असर टमाटर की सप्लाई चेन पर आ चुका है. टमाटर का उत्पादन करने वाले राज्यों जैसे कर्नाटक, हिमाचल और महाराष्ट्र से आने जाने वाले ट्रकों पर मानसून की भारी बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा है और असर टमाटर की कीमतों पर दिख रहा है. एक हफ्ते में टमाटर के दाम 60 से 70 रुपये तक पहुंच गए हैं. 

पिछले एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश के कारण टमाटर की फसलों पर भी बुरा असर पड़ा है. मानसून के कारण सप्लाई चेन पर भी असर आने की वजह से टमाटर सड़ रहे हैं. ऐसे में आपूर्ति कम होने से कीमतों पर साफ तौर में बदलाव देखा जा रहा है. 

दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी बढ़े टमाटर के दाम

  • मुरादाबाद में टमाटर के दाम
    यहां टमाटर पहले 40 रुपये किलो था अब वह 70 से 80 रुपये किलो मिल रहा है.
  • मेरठ में टमाटर के भाव चढ़े
    मेरठ की नवीन सब्जी मंडी में टमाटर थोक में 80 रुपये किलो पर बिक रहा है.
  • गाजीपुर सब्जी मंडी में टमाटर के दाम
    यहां टमाटर के दाम 80 रुपये किलो के रेट पर आ चुके हैं.
  • मुंबई दादर मंडी में टमाटर के दाम
    टमाटर 100 से 120 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ सेक्टर 26 सब्जी मंडी में टमाटर के भाव
    टमाटर की कीमत आज चंडीगढ़ में 50 रुपये प्रति किलो है जो सब्जी बेचने वालों के मुताबिक कुछ दिन पहले 40 रुपये किलो थी.

ये भी पढ़ें-

Bansal Wire Listing: बंसल वायर की बंपर लिस्टिंग, 39 फीसदी प्रीमियम के साथ शेयर हुए लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget