एक्सप्लोरर

Tomato Price: सस्‍ता होगा टमाटर! महंगी सब्जियों से आम लोगों को जल्‍द मिलेगी राहत, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

पिछले कुछ समय से टमाटर की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं. देश में एक किलो टमाटर की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. 

Vegetable Price in Delhi: पिछले कुछ समय से कुछ सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं. खासकर टमाटर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. एक किलो टमाटर की कीमत कुछ महीने पहले 10 से 20 रुपये पर थे, लेकिन अब यही रेट बढ़कर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुके हैं. इस बीच सरकार की ओर से एक अहम जानकारी सामने आई है. 

उपभोक्‍ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने अगले पखवाड़े में सब्‍जी की कीमतें स्थिर होने की उम्‍मीद है. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और सोलन के अलावा कर्नाटक से सब्जियों की आपूर्ति होने से दिल्‍ली में इसकी कीमतों पर असर देखने को मिलेगा और फिर देश के कई हिस्‍सों में टमाटर समेत सब्जियों के दाम कम होने की उम्‍मीद है. 

क्‍यों बढ़ी टमाटर की कीमतें 

रोहित कुमार ने कहा कि टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के लिए मौसम जिम्‍मेदार है, जिसके अगस्त तक पूरी तरह से स्थिर होने की उम्मीद है. हालांकि 15 दिनों में पहाड़ी राज्‍यों से आपूर्ति आने से इसके दाम कम या स्थिर हो सकते हैं. सचिव ने कहा कि इस साल उत्तरी क्षेत्रों में अनियमित मौसम की स्थिति के कारण परिवहन संबंधी समस्‍याएं और कोलार, कर्नाटक में सफेद मक्‍खी की बीमारी के कारण आपूर्ति संबंधी समस्‍याएं पैदा हुई हैं, जिसके कारण कीमतों में तेजी आई है. 

जल्‍द टमाटर की कीमतें हो जाएंगी कम 

वहीं हिमाचल प्रदेश ओर उत्तराखंड में भारी बारिश से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है. इस कारण भी टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं. उपभोक्‍ता मामलों के सचिव ने कहा है कि ऐसा हर साल होता है, क्‍योंकि बारिश के कारण परिवहन प्रभावित होता है. जल्‍द ही ये कीमतें कम हो जाएंगी. 

कहां पर टमाटर कितने रुपये 

आधिकारिक आंकड़ों के मुता‍बिक, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम हैं, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में यह 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. बिहार में भी टमाटर की यही कीमत है. गौरतलब है कि इससे पहले एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा था कि टमाटर की कीमतों में उछाल एक अस्थायी मौसमी घटना है और कीमतें जल्द ही कम हो जाएंगी. 

ये भी पढ़ें 

मुकेश अंबानी की कंपनी विदेशी बैंकों से 1.5 अरब डॉलर तक का लेगी कर्ज, 5G नेटवर्क के लिए है खास प्‍लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget