एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की कंपनी विदेशी बैंकों से 1.5 अरब डॉलर तक का लेगी कर्ज, 5G नेटवर्क के लिए है खास प्‍लान 

रिलायंस जियो ने विदेशी बैंकों से संपर्क किया है, जिसके तहत वह 5G नेटवर्क के लिए 1.5 अरब डॉलर तक कर्ज लेने की बात कर रही है. 

Reliance Jio 5G Network: जियो को लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की योजना ज्‍यादा फंड जुटाने की नजर आ रही है. इसी कारण विदेशी बैंकों से कंपनी ने संपर्क किया है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 5G नेटवर्क को लेकर रिलायंस जियो इस फंड का इस्तेमाल करेगी. रिलायंस जियो का प्‍लान इसी साल की शुरुआत तक 5जी नेटवर्क पर ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की योजना है. 

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने कर्ज लेने के लिए ग्‍लोबल बैंकों से संपर्क किया है. कंपनी करीब 1-1.5 अरब डॉलर का कर्ज जुटाएगी. इकनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लोन का इस्‍तेमाल 5 जी नेटवर्क गियर खरीदने के अलावा अन्‍य कई कामों के लिए किया जाएगा. 

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, जेपी मॉर्गन चेज, सिटी, एचएसबीसी और जैसे ग्‍लोबल लेंडर्स जियो के लिए लगभग 3-5 साल के कर्ज की व्यवस्था करने के लिए तैयार हैं, जिसकी कीमत सुरक्षित ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट (एसओएफआर) से अधिक होने की संभावना है. लोन का प्राइस एसओएफआर से करीब 100 से 150 अंक ऊपर हो सकता है. इसके अलावा यूरोपीय एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी फिनवेरा जियो को ऑफशोर लोन देने के लिए कर्जदाताओं को गारंटी जारी कर सकती है. 

5जी को लेकर क्‍या है जियो का प्‍लान 

अंबानी की Jio पिछले अक्टूबर से तेजी से अपने 5G कवरेज का विस्तार कर रही है. टेलीकॉम ऑपरेटर पहले ही देश के लगभग 5,700 शहरों और कस्बों में 5G सेवाएं शुरू कर चुका है. जियो का कहना है कि 25 अरब डॉलर का संचयी  5G निवेश करेगा, जिसमें 11 अरब डॉलर 5जी स्‍पेक्‍ट्रम लेने का खर्च शामिल है. जियो एकमात्र भारतीय दूरसंचार ऑपरेटर है, जिसने भारत की 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन किया है. 

एरिक्‍सन और नोकिया के साथ काम कर रहा जियो 

जियो अपने 5जी के लिए यूरोपीय नेटवर्क सेलर एरिक्सन और नोकिया के साथ काम कर रहा है. टेलीकॉम ऑपरेटर नोकिया से उपकरणों की खरीद के लिए 1.6 बिलियन डॉलर जुटाना की भी इच्‍छा जाहिर कर चुका है. 

गौरतलब है कि नोकिया ने पिछले अक्टूबर में घोषणा की थी कि उसने भारत में 5G रोलआउट के लिए Jio को उपकरण की आपूर्ति करने के लिए एक डील पर सिग्‍नेचर किया है.  रिलायंस जियो ने एयरवेव्स हासिल करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है. इसके साथ ही अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में 5जी की पेशकश करने वाली पहली कंपनी बनी है. 

ये भी पढ़ें

Share Market in 2023: शेयर बाजार ने 6 महीने में कराई 14 लाख करोड़ की कमाई, इन 10 बड़े शेयरों ने कर दिया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget