एक्सप्लोरर

1 लाख के बना दिए 3.7 करोड़... शेयर है या नोट छापने की मशीन, 5 साल में 36900% का जबरदस्त रिटर्न

आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने स्टॉक मार्केट में धमाल मचा दिया है. 5 साल में इस शेयर ने 36,900 प्रतशति का जबरदस्त रिटर्न दिया है. 

Multibagger Stock: शेयर बाजार का खेल बेहद जोखिम भरा होता है. कई बार ऐसा होता है कि कुछ शेयर एक झटके में निवेशकों को अर्श से फर्श पर ला देते हैं, जबकि कुछ स्टॉक्स ऐसे भी होते हैं जो रातों-रात मालामाल कर देते हैं. अगर आप सही समय पर सही स्टॉक में निवेश करते हैं और थोड़ी किस्मत भी साथ दे तो फिर सफलता की उड़ान तय है. आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने शेयर बाजार में धमाल मचा दिया है. पिछले पांच साल के दौरान इस शेयर ने 36,900 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. 

शेयर ने किया मालामाल

ये शेयर है भारत की रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स. सड़क निर्माण और रियल एस्टेट कारोबार में लगी इस का कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में शुद्ध मुनाफा 40 करोड़ रुपये का रहा. जो उसके पिछले साल के मुकाबले करीब 37 प्रतिशत कम है. पिछले साल इसका मुनाफा 64 करोड़ का था. 

इस कंपनी का 2024-25 के मार्च तिमाही में मुनाफा 17 करोड़ रहा जो सालाना आधार पर 68.52 प्रतिशत कम था, जबकि पिछले साल इसी तिमाही के दौरान 54 करोड़ रुपये का था.

कैसे रॉकेट की तरफ भागा शेयर

दरअसल, इस कंपनी के शेयर की कीमत साल 2020 के जुलाई में 0.12 रुपये थी. लेकिन, अब ये शेयर 44.50 रुपये के आसपास आकर कारोबार कर रहा है. यानी फर्ज कीजिए कि अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के स्टॉक में 1 लाख रुपए दांव लगाया होता तो उस समय वह 8.33 लाख शेयर खरीद सकता था. लेकिन, ये शेयर जब 44 रुपये की कीमत से बाजार भाव पर बिकते तो उसकी कीमत बढ़कर 3 करोड़ 70 लाख रुपये हो चुकी होती. यानी इस तरह हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है और खुद को मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में साबित किया है.

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़कर मिलेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, आ गई तारीख!

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget