एक्सप्लोरर

Elon Musk Pay: एलन मस्क की सैलरी पर मुहर, टेस्ला से मिलेगा 4.68 लाख करोड़ का मेहनताना

Elon Musk Tesla Package: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की सैलरी पर कई सालों से विवाद चला आ रहा है. कंपनी के निवेशकों ने हालिया एजीएम में प्रस्तावित पैकेज के पक्ष में वोट किया है...

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत में जल्द ही जबरदस्त इजाफा हो सकता है. इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला से उन्हें 56 बिलियन डॉलर का पैकेज मिलने की राह में एक और रुकावट दूर हो गई है. हाल ही में हुई सालाना आम बैठक में कंपनी के निवेशकों ने एलन मस्क के प्रस्तावित पे पेकैज के पक्ष में वोट किया है.

कल हुई टेस्ला के शेयरधारकों की एजीएम

टेस्ला के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक 13 जून को हुई. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एजीएम में शेयरहोल्डर्स के सामने एलन मस्क के पे पैकेज का प्रस्ताव आया और उन्होंने उसके पक्ष में वोट किया. इसके अलावा शेयरहोल्डर्स ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन टेक्सास शिफ्ट करने के प्रस्ताव को भी मंजूर कर दिया.

2018 से ही अटका हुआ था प्रस्ताव

इसके साथ ही एलन मस्क को टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में मिलने वाले भुगतान पर सालों से चला आ रहा विवाद सुलझने की ओ बढ़ गया है. टेस्ला में एलन मस्क के लिए 56 बिलियन डॉलर के पे पेकैज का प्रस्ताव 2018 में ही तैयार कर लिया गया था, लेकिन उसे अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई थी. कंपनी के निवेशकों का एक समूह इस भारी-भरकम पैकेज का विरोध कर रहा था.

एलन मस्क ने की थी मैनेजमेंट से ये मांग

दरअसल एलन मस्क ने टेस्ला में अपने पैकेज को लेकर साफ मांग रख दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर टेस्ला में उन्हें कम से कम 25 फीसदी हिस्सेदारी नहीं मिलती है तो वह कंपनी छोड़ने पर विचार कर सकते हैं. अभी मस्क के पास टेस्ला में लगभग 13 फीसदी हिस्सेदारी है. उनकी मांग पर विचार करने के बाद कंपनी के प्रबंधन ने 56 बिलियन डॉलर का पैकेज तैयार किया था. यह पैकेज कितना बड़ा है, उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि भारतीय करेंसी में रकम लगभग 4.68 लाख करोड़ रुपये हो जाती है.

पैकेज के पक्ष में अपील कर रहा था प्रबंधन

कंपनी का मैनेजमेंट टेस्ला के शेयरहोल्डर्स से मस्क के प्रस्तावित पैकेज के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहा था. टेस्ला के चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोल्म ने एजीएम से ऐन पहले शेयरहोल्डर्स के नाम लेटर जारी कर चेताया था कि अगर एलन मस्क के प्रस्तावित पे पैकेज को मंजूरी नहीं मिलती है, तो ऐसी स्थिति में वह कंपनी से अलग हो सकते हैं. डेनहोल्म का कहना था कि एलन मस्क टेस्ला के सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी हैं और उन्हें 6 सालों से उनके काम के बदले कोई मेहनताना नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: जल्द मिलेगा अपना घर, सुरक्षा ग्रुप से मिले फंड ने बढ़ाई जेपी के हजारों खरीदारों की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget